Homeमध्य प्रदेशसावन 2022: MP के मंदसौर में तीन साल बाद सावन माह में...

सावन 2022: MP के मंदसौर में तीन साल बाद सावन माह में होगा पशुपतिनाथ मंदिर में मनोकामना अभिषेक

Sawan 2022: After three years in Mandsaur, MP, there will be a wish Abhishek in Pashupatinath temple in the month of Sawan

Date:

मंदसौर । सावन माह 14 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पर सावन माह की तैयारी चल रही है। आकर्षक सजावट के साथ विद्युत सज्जा की जा रही है। इस साल कोरोना संक्रमण की बंदिश नहीं होने से भक्त सावन में भी मंदिर गर्भगृह के अंदर जाकर भगवान श्री पशुपतिनाथजी के दर्शन कर सकेंगे।

इसके साथ सावन में पूरे महीने मनोकामना अभिषेक भी होगा। पिछले साल कोरोना के कारण भक्तों को सावन माह में गर्भगृह के बाहर से ही दर्शन करना पड़े थे, मनोकामना अभिषेक भी नहीं हुआ था। लेकिन इस साल सावन माह में भक्तों को गर्भगृह में प्रवेश दिए जाने से उत्साह है।

सावन माह में भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर पर होने वाले धार्मिक आयोजनों की तैयारियों के संबंध में श्री पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सावन माह में भक्तजन मंदिर गर्भगृह में पहुंचकर दर्शन कर सकेंगे। विशेष परिस्थितियों में गर्भगृह में प्रवेश वर्जित किया जा सकेगा।

इसके साथ ही सावन माह में मंदिर परिसर में मनोकामना अभिषेक भी होगा। मनोकामना अभिषेक का आयोजन श्री पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति द्वारा ही किया जाएगा। एसडीएम व पदेन सचिव श्री पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति बिहारीसिंह द्वारा बताया गया है कि मनोकामना अभिषेक के लिये 201 रुपये का शुल्क रखा गया है।

इसके अलावा मंदिर गर्भगृह में प्रवेश जो वर्तमान में चल रहा है उसी अनुसार चलता रहेगा, इसमें बदलाव नहीं किया गया है। सुरक्षा और व्यवस्था भी मुस्तैद रहेगी। मंदिर पर आकर्षक साज-सज्जा की जा रही है, पूरे परिसर में विशेष तैयारियां चल रही है।

इस बार मनोकामना अभिषेक भी होगा इससे पहले सावन माह में भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर पर पर आयोजित दिव्य अनुष्ठान मनोकामना अभिषेक वर्ष 2008 में प्रारंभ हुआ था। प्रारंभ के दो वर्ष मंदिर प्रबंध समिति ने करवाया था। इसके बाद गायत्री परिवार ने इस अनुष्ठान को 2019 तक करवाया।

इसके बाद 2020 व 2021 में कोरोना महामारी के कारण मंदिर पर सावन माह में मनोकामना अभिषेक के आयोजन नहीं हुए। 2019 के बाद अब इस साल सावन माह में मनोकामना अभिषेक होगा। मंदिर समिति की बैठक के निर्णय के अनुसार मनोकामना अभिषेक 14 जुलाई से 11 अगस्त प्रतिदिन सुबह 8.30 से 10 बजे तक किया जाएगा। इस साल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा ही मनोकामना अभिषेक करवाया जाएगा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...