Homeमध्य प्रदेशMP में हटने लगे कोरोना की वजह से लगे प्रतिबन्ध, शादी समारोह...

MP में हटने लगे कोरोना की वजह से लगे प्रतिबन्ध, शादी समारोह में महमानों की लिमिट ख़त्म

Restrictions imposed due to corona began to be removed in MP, limit of guests in marriage ceremony ended

Date:

सिवनी/भोपाल। कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार को देखते हुए राज्य सरकार ने विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यक्रमों पर लागू कोरोना प्रतिबंध हटा दिए हैं।

अब कोरोना संक्रमण से बचने के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कितने भी अतिथि इन कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह जानकारी ट्वीट कर दी है।

उन्होंने वसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वसंत पंचमी के पावन अवसर से विवाह एवं अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में अतिथियों की उपस्थिति को लेकर लगाया गया प्रतिबंध हटाया जा रहा है।

लेकिन उन्होंने अपील की कि कोरोना दिशा-निर्देशों का पालन हर हाल में करें। उल्लेखनीय है कि संक्रमण बढ़ने के साथ सरकार ने छह जनवरी को विवाह समारोहों में ढाई सौ लोगों की उपस्थिति सीमित कर दी थी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related