Homeमध्य प्रदेशRepublic Day 2023: जबलपुर में तिरंगा झंडा फहराएंगे सीएम शिवराज सिंह, जानिए...

Republic Day 2023: जबलपुर में तिरंगा झंडा फहराएंगे सीएम शिवराज सिंह, जानिए आपके जिले में कौन से मंत्री फहराएंगे तिरंगा

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया, गोपाल भार्गव सागर, तुलसी सिलावट इंदौर, विजय शाह खंडवा, जगदीश देवड़ा मंदसौर और कमल पटेल हरदा में तिरंगा फहराएंगे, अपने अपने ज़िलों में मंत्री फ्लैग होस्टिंग करेंगे, बाकी जिलों में कलेक्टर तिरंगा फहराएंगे।

Date:

Republic Day 2023 : 26 जनवरी 2023 को भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस (74th Republic Day) मनाएगा, 74वां गणतंत्र दिवस (74th Republic Day) पर देशभर में अनेको सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और देश की शान तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।

मध्य प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में तिरंगा फहराएंगे और सीएम के साथ ही मध्यप्रदेश के राज्यपाल समेत सभी मंत्री भी अलग अलग जिलों में तिरंगा फहराएंगे जिसे लेकर मध्यप्रदेश शासन ने आदेश भी जारी कर दिए है.

मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार 26 जनवरी 2023 (गणतंत्र दिवस) को सीएम शिवराज सिंह और मंत्रियों के तिरंगा फहराने के साथ जिन जिलों में जिला कलेक्टर तिरंगा फहराएंगे उनकी लिस्ट आपको नीचे मिल जाएगी.

चुनावी साल में 2023 के विधानसभा चुनाव से पूर्व गणतंत्र दिवस का यह आखिरी समारोह है।‌ सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि, संबंधित मंत्री ही समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

भोपाल में राज्यस्तरीय समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल (Governor Mangubhai Patel) तिरंगा फहराएंगे, रीवा ज़िले में विस अध्यक्ष गिरीश गौतम होस्टिंग करेंगे।

जिलों में तिरंगा फहराने के लिए मंत्रियों के नाम भी तय हुए हैं। गृह मंत्री  नरोत्तम मिश्रा दतिया, गोपाल भार्गव सागर, तुलसी सिलावट इंदौर, विजय शाह खंडवा, जगदीश देवड़ा मंदसौर और कमल पटेल हरदा में तिरंगा फहराएंगे, अपने अपने ज़िलों में मंत्री फ्लैग होस्टिंग करेंगे, बाकी जिलों में कलेक्टर तिरंगा फहराएंगे ।

मुख्यमंत्री के संदेश के वाचन के साथ परेड निरीक्षण करेंगे। इनके मार्गदर्शन में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम तय किया जाए।

Republic Day 2023 पर जानिए आपके जिले में कौन से मंत्री/जिला कलेक्टर तिरंगा फहराएंगे

श्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री जबलपुर  
डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मंत्री दतिया
श्री गोपाल भार्गव, मंत्री सागर
श्रीतुलसीराम सिलावट,मंत्री इंदौर
श्री विजय शाह, मंत्रीखंडवा
श्री जगदीश देवड़ा, मंत्रीमंदसौर
श्री विसाहूलाल सिंह, मंत्रीअनूपपुर
श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, मंत्र शिवपुरी
सुश्री मीना सिंह मांडवे, मंत्री उमरिया
श्री कमल पटेल, मंत्री हरदा
श्री गोविन्द सिंह राजपूत, मंत्री दमोह
श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, मंत्री पन्ना
श्री विश्वास कैलाश सारंग, मंत्री विदिशा
डॉ. प्रभुराम चौधरी, मंत्री रायसेन  
डॉ. महेन्द्र सिंह सिसोदिया, मंत्री गुना
श्री प्रदुयुम्न सिंह तोमर, मंत्री ग्वालियर
श्री प्रेमसिंह पटेल, मंत्री बड़वानी
श्री ओमप्रकाश सकलेचा, मंत्री नीमच  
सुश्री उषा ठाकुर, मंत्री देवास  
श्री अरविंद भदौरिया, मंत्री   भिण्ड
डॉ. मोहन यादव, मंत्री उज्जैन  
श्री हरदीप सिंह डंग, मंत्री रतलाम
श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, मंत्री धार  
श्री भारत सिंह कुशवाह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मुरैना  
श्री इंदर सिंह परमार, राज्यमंत्री  (स्वतंत्र प्रभार) शाजापुर प्रभार
श्री राम खेलावन पटेल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतना  
श्री रामकिशोर (नानो) कांवरे, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बालाघाट
श्री बृजेन्द्र सिंह यादव, राज्यमंत्री अशोकनगर  
श्री सुरेश धाकड़, राज्यमंत्री श्योपुर  
श्री ओ.पी.एस. भदौरिया, राज्यमंत्री निवाडी  
जिला कलेक्टरखरगौन
जिला कलेक्टर झाबुआ
जिला कलेक्टर अलीराजपुर
जिला कलेक्टर बुरहानपुर
जिला कलेक्टर अगर मालवा
जिला कलेक्टर सीधी
जिला कलेक्टर सिंगरौली
जिला कलेक्टर शहडोल
जिला कलेक्टरछतरपुर
जिला कलेक्टर टीकमगढ़
जिला कलेक्टर सीहोरे
जिला कलेक्टर राजगढ़
जिला कलेक्टर नर्मदापुरम
जिला कलेक्टर बैतुल
जिला कलेक्टर कटनी
जिला कलेक्टर नरसिंहपुर
जिला कलेक्टर छिंदवाडा
जिला कलेक्टर सिवनी
जिला कलेक्टर मंडला
जिला कलेक्टर डिंडोरी
  
  
Republic Day 2023: CM Shivraj Singh will hoist the tricolor flag in Jabalpur, know which ministers will hoist the tricolor in your district

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...