Homeमध्य प्रदेशMP में सरकारी नौकरी के लिए शारीरिक शोषण, नौकरी के लिए लगभग...

MP में सरकारी नौकरी के लिए शारीरिक शोषण, नौकरी के लिए लगभग 200 दिनों तक सहती रही; FIR दर्ज

Physical abuse for a government job in MP, endured for nearly 200 days for a job; FIR registered

Date:

ग्वालियर: सरकारी नौकरी की चाह भी क्या क्या करने पर मजबूर कर देती है, प्रदेश में बेरोजगारी तो है ही लेकिन आज के युवा भी सिर्फ सरकारी नौकरी के पीछे भागते नजर आते है, एक मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से प्रकाश में आया है.

सरकारी नौकरी के लालच जिसकी वजह से लड़की लगभग 6 महीने तक अपने ऊपर होते रहे शारीरिक शोषण को सहन करती रही, पर जब सारी उम्मीदें टूटती नजर आने लगी तो लड़की ने थाने पहुंचकर पुलिस को सारी बात बताई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। 

यह पूरा मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के मुरार पुलिस थाना क्षेत्र का है. मुरार पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने वाले और युवती का शारीरिक शोषण करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है. इस युवक का नाम सोनू राजपूत बताया गया है जो सरकारी जिला चिकित्सालय में आयुष्मान कार्ड बनाने का काम करता था।

लड़की ने जानकारी देते हुए बताया था की सरकारी अस्पताल में ही उसकी मुलाकात सोनू राजपूत से हुई थी, और उसने ही मुझे कहा था की वो आयुष्मान योजना में मुझे नौकरी दिला देगा. पुलिस को प्राप्त शिकायत के अनुसार लड़की ने उस पर विश्वास कर लिया और अपना बायोडाटा एवं डाक्यूमेंट्स उसके हवाले कर दिए। 

उस मुलाकात के बाद युवक सोनू राजपूत ने लड़की को अपने घर बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लड़की ने जब इसका विरोध किया तो सोनू राजपूत ने सरकारी नौकरी दिलाने का लालच दिया.

लड़की के पास रिश्वत देने के लिए पैसे नहीं थे इसलिए युवती 6 महीने तक अपना शारीरिक शोषण सहन करती रही. जब लड़की को पूरी तरह से विश्वास हो गया कि उसे जाल में फंसाया गया है तब उसने सारी बात पुलिस को बताई। 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related