Homeमध्य प्रदेशसावन में मध्यप्रदेश के लोगों को लगा महंगाई का झटका, बादाम जीरा,...

सावन में मध्यप्रदेश के लोगों को लगा महंगाई का झटका, बादाम जीरा, गुड समेत इन चीजों के बढ़ गए दाम, देखें लिस्ट

People of Madhya Pradesh got the shock of inflation in Sawan, increased prices of these things including almond cumin, jaggery, see list

Date:

मध्यप्रदेश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। महंगाई की मार झेल रहे आम जनता को किसी भी तरह की राहत नजर नहीं आ रही है। एक तरफ सरकार की तरफ से खाने पीने की चीजों पर जीएसटी लगा दिया गया है जिसके बाद इसका असर किराना बाजार में देखने को मिल रहा है।

इस समय गूड, जीरा, बादाम और खारक के भाव में तेजी आ गई है। तरबूज मगज के भाव में हालांकी थोड़ी कमी देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों तरबूज मगज की आवक कम होने की वजह से कीमत में उछाल था, लेकिन जैसे ही इसकी आवक बड़ी तो गिरावट देखने को मिली ।

इसके अलावा शक्कर की तीन तथा नारियल की पांच गाड़ी की आवक हो रही है। साबूदाना में खेरची खरीदी अच्छी रही है

जानिए किराना सामान के भाव

मध्य प्रदेश में लगातार किराना बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। इसके पीछे की वजह गुड़ पर 5% जीएसटी लगाने का असर अब कीमतों पर देखने को मिल रहा है। लगातार अब गुड, बादाम, जीरा और खारक के भाव बढ़ते जा रहे हैं। इस समय शकर की तीन तरह की क्वालिटी मिल रही है

जिसमें शकर एस 3560 से 3590 रुपये, शकर एम सुपर 3625 से 3650 रुपये, एम शकर 3750 से 3775 रुपये का भाव रहा है। इसी तरह अगर गुड भेली की बात करें तो 3320 रुपये,कटोरा 3525 रुपये, लड्डू 3620 रुपये, ऑर्गेनिक 6000 रुपये, सिंघाड़ा बड़ा 2050 रुपये, सच्चासाबूदाना 1 एगमार्क आधा किलो 6560 रुपये का भाव रहा है।

जानिए पूजन सामग्री की कीमत

इसी तरह पूजन सामग्री में काम आने वाली चीजों के भाव भी बढ़ गए हैं ।ऐसे में अगर नारियल की बात करें तो 120 देसी कपूर 960 से 975 रुपये, पूजा बादाम 70 से 75 रुपये, बेस्ट 155 से 165 रुपये, पूजा सुपारी 460 से 480 रुपये, अरेठा 125 रुपये,केसर 145 से 150 रुपये,बेस्ट 165.50 रुपये,सिंदूर 25 किलो का लेने जाएंगे तो 6600 रुपये मिल रहा ।है इसी तरह आटा चक्की 1310 रुपये, रवा कट्टे में 1410 रुपये, मैदा 1350 रुपये, चना बेसन 3325 रुपये प्रति 50 किलो की बोरी मिल रही है।

सूखे मेवे के थोक भाव

अगर हम सूखे मेवों की बात करें तो काजू डब्ल्यू 240 नंबर 790 से 830 रुपये, काजू w320 नंबर 700 से 725 रुपये काजू w1675 से 690 रुपये का भाव रहा है। इसी तरह बादाम की बात करें तो बेस्ट 675 रुपये,मोटा दाना 750 से 800 रुपये,अमेरिकन 650 से 665 रुपये, बादाम इंडिपेंडेंट 580 से 595 रुपये, खारक 110 से 125 रुपये, मीडियम 130 से 145 रुपये, बेस्ट 155 से 210 रुपये, किसमिस कंधारी 330 से 400 रुपये, बेस्ट 450 रुपये, इंडियन 190 से 210 रुपये का भाव रहा है ।इसी तरह काली मिर्च के भाव भी बढ़ गए हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related