Homeमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश में अब 21 वर्ष के युवा भी बन सकेंगे नगर पालिका...

मध्यप्रदेश में अब 21 वर्ष के युवा भी बन सकेंगे नगर पालिका और परिषद अध्यक्ष, शिवराज सरकार ले आई अध्यादेश; राज्यपाल से मिली मंजूरी

Now 21-year-old youth will also be able to become municipal and council president in Madhya Pradesh, Shivraj government has brought ordinance; Governor's approval

Date:

भोपाल। मध्यप्रदेश में अभी नगर पालिका और नगर परिषद चुनाव का दौर जारी है, इसी बीच नगर पालिका और नगर परिषद् अध्यक्ष की आयु घटाने के अध्यादेश को मध्यप्रदेश के राज्यपाल द्वारा मंजूरी दे दी गयी है ।

मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव में आयु सीमा 25 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष करने के लिए अध्यादेश को सीएम (CM) हाउस भेजा गया था, सीएम हाउस से संशोधित अध्यादेश को राजभवन भेजा गया और राजभवन से राज्यपाल द्वारा भी मंजूरी दे दी गयी, मंजूरी मिलने के अब 21 साल के युवाओं का अध्यक्ष बनने का रास्ता क्लीयर हो गया है।

अब मध्यप्रदेश में नगरपालिका पार्षद और नगर पालिका, नगर परिषद अध्यक्ष पद की पात्रता उम्र समान रहेगी, अध्यादेश को मंजूरी मिलने से पहले मध्यप्रदेश में नगर पालिका और नगरपरिषद् अध्यक्ष के लिए उम्र 25 वर्ष या उससे अधिक निर्धारित थी, पार्षद पद के लिए पात्रता आयु 21 वर्ष है, इसी वजह से 21 वर्ष की आयु में पार्षद बनने वाला व्यक्ति अध्यक्ष नहीं बन सकता था। इसके लिए सरकार मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 में संशोधन करेगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुमोदन से राज्यपाल को अध्यादेश भेजा गया था। नगरीय विकास और आवास विभाग ने राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित करने के लिए फाइल को विधि एवं विधायी विभाग को भेजा गया। विभागीय मंत्री ने अध्यादेश तैयार किया था। अध्यादेश में निकायों की सीमा परिवर्तन को दो माह पूर्व तक किया जा सकेग। पहले इसकी अवधि छह महीने थी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...