Homeमध्य प्रदेशIndore News: न गैंगरेप हुआ और न जानलेवा हमला, प्रेमी और दोस्तों...

Indore News: न गैंगरेप हुआ और न जानलेवा हमला, प्रेमी और दोस्तों को बर्बाद करने के लिए रची थी झूठी कहानी

Date:

इंदौरआधुनिकता की अंधी दौड़ में तेजी से भाग रहे इंदौर में मंगलवार रात को इंदौर पुलिस के सामने एक ऐसी शिकायत आई थी जिसको लेकर प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी सोशल मीडिया के जरिये कई सवाल उठाए थे लेकिन अब पुलिस कथित गैंग रेप के सवालों के जबाव ढूंढने के बाद इस नतीजे पर पहुंची है कि युवती ने अपने प्रेमी को फंसाने के लिए गैंगरेप की झूठी कहानी रची थी। दरअसल, 24 घण्टे पहले इंदौर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई थी और 18 वर्षीय फर्स्ट ईयर की छात्रा का आरोप था कि उसके साथ सुनियोजित तरीके से पहले अपहरण कर गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया गया और बाद में उसे बोरे में बंद कर 5 आरोपियों ने उसे मारने की कोशिश की थी।

इस सनसनीखेज वारदात के सामने आने के प्रदेश सरकार और इंदौर की कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हुए थे जिसका जबाव इंदौर पुलिस ने दे दिया और आईजी हरिनारायणचारि मिश्र ने मामले में ऐसे खुलासे किये है जो चौंकाने वाले है।

इंदौर आईजी हरिनारायणचारि मिश्र ने बताया कि महिला अपराधों को लेकर पुलिस बहुत संवेदनशील है और इंदौर में 2019 के मुकाबले 2020 में लगभग 25 से 30 प्रतिशत तक अलग – अलग अपराधों में कमी भी आई है। इस कड़ी में मंगलवार को एक बड़ा संवेदनशील मामला सामने आया था जिसमें युवती ने कई तरह की शिकायतें की जिसके बाद 4-5 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई। लेकिन पीड़िता की कहानी में थोड़ा हेर फेर लग रहा था शक हुआ तो पुलिस ने पूरे मामले को अत्यंत गम्भीरता से लिया।

पुलिस टीम ने घटना को लेकर रातभर काम किया। घटना के संबंध में 150 के करीब सीसीटीवी फुटेज निकाले गए। सभी तथ्यों का बारीकी से परीक्षण किया गया और अंत मे जो भी निष्कर्ष सामने आए उसके हिसाब से कहा जा सकता है कि घटना सही नहीं पाई गई है। सारे के सारे साक्ष्य, तथ्य, सीसीटीवी फुटेज, मेडिकल परीक्षण से जुड़ी सारी चीजें लड़की के खिलाफ भी नजर आई। अब पुलिस उलटा लड़की पर मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

दरअसल, इंदौर में मंगलवार को परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में हुए गैंगरेप में एक बड़ा खुलासा हुआ है। महज 24 घंटों की पुलिस जांच में पाया गया कि युवती ने युवकों पर गैंगरेप के जो आरोप लगाए थे वे झूठे हैं और जो कहानी निकल कर सामने आई वह यह है कि युवती ने अपने प्रेमी को फंसाने के लिए गैंगरेप की झूठी कहानी गढ़ी थी।

पुलिस के अनुसार, युवती ने अपने पूर्व प्रेमी को फंसाने के लिए झूठी कहानी रची थी। युवती ने बयान में पहले 4 युवकों द्वारा गैंगरेप की बात कही तो बाद में 5 युवकों का नाम लिया। इसके अलावा युवती का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया था, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। उसने पूछताछ में झूठे आरोप लगाने की बात कबूल कर ली है, अपने पूर्व प्रेमी से बदला लेने के लिए ही उसने यह साजिश रची थी।

प्रेमी को फंसाने के लिए रची थी झूठी कहानी…
युवती ने बताया था कि मंगलवार देर शाम वह परदेशीपुरा में कोचिंग जाते वक्त पहचान के एक दोस्त के साथ बाइक पर बैठकर गई थी। दोस्त उसे नंदीग्राम स्थित एक फ्लैट पर ले कर गया, जहां उसने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। 4 लड़कों ने गैंगरेप के बाद उसे मारने की कोशिश की। फिर उसे बोरे में भर कर रेलवे ट्रेक पर फेंक दिया। जहां से वह किसी तरह बचकर निकली और एमवाय हॉस्पिटल पहुंची। इसके बाद पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था। लेकिन युवती से पूछताछ के दौरान शक हुआ और सारे का सारा सच सामने आ गया।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related