Homeमध्य प्रदेशMP WEATHER: भोपाल में बारिश ने तोड़ा 17 सालों का रिकॉर्ड, जुलाई...

MP WEATHER: भोपाल में बारिश ने तोड़ा 17 सालों का रिकॉर्ड, जुलाई में ही पूरा हुआ अगस्त का कोटा

MP WEATHER: Rain breaks record of 17 years in Bhopal, August quota completed in July itself

Date:

भोपाल । राजधानी पर इस बार मानसून अच्छा खासा मेहरबान है। इसके चलते कलियासोत, कोलार और भदभदा डेम के गेट जुलाई में ही खोलना पड़े हैं। बारिश के आंकड़ों के अनुसार राजधानी भोपाल में जुलाई माह में ही अगस्त का भी कोटा पूरा हो चुका है।

भोपाल में पूरे सीजन में होने वाली कुल औसत बारिश 34.91 इंच है, जबकि जुलाई माह में ही राजधानी में 34.74 इंच बारिश हो चुकी है।

भोपाल में रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर ढाई बजे तक ढाई इंच बारिश हुई। शहर में एक जून से 24 जुलाई तक 34.74 इंच बारिश हो चुकी है। इससे पहले 2016 में इस अवधि में 30.25 इंच बारिश हुई थी। 2020 और 2021 में इस दौरान 33 इंच बारिश हुई थी।

अब तक हुई बारिश बीते 17 साल में सबसे ज्यादा है। बड़ी बात ये कि इतनी बारिश से जून-जुलाई तो छोड़िए, अगस्त का भी कोटा लगभग पूरा हो गया है। लगातार बारिश के चलते भोपाल में तीनों बड़े डैम, बड़ा तालाब सब ओवरफ्लो हो चुके हैं।

रविवार को भदभदा डैम के सभी 11 गेट, कलियासोत डैम के सभी 13 गेट खोल दिए गए। जो कोलार डैम जुलाई में 6 मीटर तक खाली रहता था, उसके भी 4 गेट खोलने पड़े। इससे पहले कोलार डैम के गेट साल 1994, 1996, 1999, 2006, 2013, 2016, 2019 में खोले थे, लेकिन तब महीना अगस्त या सितंबर था।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related