Homeमध्य प्रदेशMP Weather: इस दिन से एक बार फिर एक्टिव होगा नया चक्रवात,...

MP Weather: इस दिन से एक बार फिर एक्टिव होगा नया चक्रवात, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

MP Weather: New cyclone will be active once again from this day, warning of heavy rain issued in these districts

Date:

MP WEATHER: मध्य प्रदेश में बीते कुछ टाइम से लगातार मौसम अपना रौद्र रूप दिखा रहा है, कुछ दिनों से शांति मिली तो थी पर फिर इसी बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. एक बार फिर मध्यप्रदेश में नए चक्रवात के एक्टिव होने से मध्य प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश के संकेत भी दे दिए है।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी रविवार 28 अगस्त को रीवा, पन्ना और सतना समेत बुंदेलखंड के अनेको जिलों में झमाझम बारिश के आसार अत्यधिक बने हुए हैं।

मध्यप्रदेश के मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज प्रदेश के सभी संभागों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी भी जारी की, इसके साथ ही मध्य प्रदेश के 3 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है, इसके साथ ही मौसम विभाग ने 27 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

मध्यप्रदेश के मौसम विभाग (MP Weather alert ) द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार 4 जिलों रीवा, पन्ना और सतना में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। शहडोल और रीवा संभाग के अनेक स्थानों पर, जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम, इंदौर, चंबल और भोपाल में कुछ स्थानों पर और इंदौर-उज्जैन संभाग में गरज चमक के साथ कही कहीं बारिश की संभावना है

रीवा,शहडोल,भोपाल, चंबल और नर्मदापुरम संभाग के साथ कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, सागर, छतरपुर, शिवपुरी,ग्वालियर और दतिया में बिजली गिरने औऱ चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।इसके अलावा चंबल और ग्वालियर संभाग के जिले में भी अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, 24 घंटे में पूर्वी मध्यप्रदेश में एक नए चक्रवात के एक्टिव होने के आसार है, जिसके प्रभाव से जबलपुर सहित संभाग के जिलों में मध्यम से लेकर झमाझम बारिश की संभावना है। 27 या 28 अगस्त को तेज बारिश की संभावना है।

29 अगस्त को नया चक्रवातीय घेरा बन रहा है, जिससे बंगाल की खाड़ी से नमी आएगी और ग्वालियर में बादल छाएंगे। 30 से 31 अगस्त को हल्की बारिश होगी और सितंबर में नया कम दवाब का क्षेत्र बनने पर वर्षा की संभावना रहेगी।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, रविवार से एक बार फिर पूर्वी मध्यप्रदेश यानी महाकौशल के जबलपुर से लेकर बुंदेलखंड और बघेलखंड में झमाझम बारिश हो सकती है।

रविवार सुबह तक रीवा, पन्ना और सतना में भारी बारिश और शहडोल, भोपाल, नर्मदापुरम, चंबल, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, सागर, छतरपुर, शिवपुरी, ग्वालियर और दतिया में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।वही इंदौर और उज्जैन संभागों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के साथ हवाओं की रफ्तार 40 से लेकर 50 किमी प्रतिघंटा रह सकती है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related