Homeमध्य प्रदेशMP WEATHER: मध्यप्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, कुछ ही समय में...

MP WEATHER: मध्यप्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, कुछ ही समय में इन जिलों में होगी घनघोर बारिश

MP WEATHER: Monsoon has knocked in Madhya Pradesh, in no time there will be heavy rain in these districts

Date:

मध्यप्रदेश में कई दिनों से लोगों को मानसून आने का इंतजार था। ऐसे में शुक्रवार को मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी है। अरब सागर से आगे बढ़कर महाराष्ट्र से सटे प्रदेश के हिस्सों में दस्तक दे चुका है।

जिससे कई जिलों में बारिश भी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि मानसून के दस्तक देते ही कई जिलों में बारिश देखने को मिली है।

इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में मानसून दस्तक दे चुका है। जिसमें खंडवा और बैतूल के रास्ते मानसून की एंट्री हुई है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में गुरुवार बादल छाए रहे। शाम तक कई जिलों में मानसून की पहली बारिश देखने को मिली।

वहीं बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर जिले में मानसून पहुंच चुका है। धीरे-धीरे सभी जिलों में बारिश होगी। राजधानी भोपाल समेत सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर, ग्वालियर चंबल, नर्मदापुरम इंदौर और उज्जैन संभाग के कई जिलों में बारिश का अनुमान है।

दरअसल बारिश के साथ ही कई जिलों में गरज चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो वातावरण में नमी बढ़ने की वजह से गुरुवार शुक्रवार को कई जिलों में तेज वातावरण में नमी देखी जा रही है। कई जिलों में मानसून के दस्तक देते ही बारिश हुई है जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

पहली बारिश से किसानों के खिले चेहरे

गुरुवार की बात करें तो कई जिलों में मानसून के दस्तक देते ही बारिश देखने को मिली है। कई जिलों में हल्की बारिश सुबह से शुरू हुई जिसकी वजह से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। गर्मी का असर शाम तक ठंडा हो गया। वहीं अब मानसून दस्तक दे चुका है। ऐसे में सभी जिलों में बारिश होगी। इसके साथ ही किसानों के चेहरे भी खिल उठे है ।किसान खेतों में बनी की तैयारी करने में लगे हैं जैसे ही मौसम की पहली बारिश गिरेगी लोग बोवनी शुरू कर देंगे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related