Homeमध्य प्रदेशछिंदवाडाछिंदवाड़ा: वीर सपूत भारत यदुवंशी आतंकियों से लोहा लेते शहीद, जानिए कब...

छिंदवाड़ा: वीर सपूत भारत यदुवंशी आतंकियों से लोहा लेते शहीद, जानिए कब होगा शहीद का अंतिम संस्कार

Bharat Yaduvanshi Chhindwara News: brave son India martyred while fighting against Yaduvanshi terrorists, know when will be the last rites of the martyr

Date:

Bharat Yaduvanshi Chhindwara News: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा (Chhindwara) जिले का वीर जवान भारत यदुवंशी (Bharat Yaduvanshi) आतंकवादियों से लोहा लेते हुए जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में शहीद हो गए हैं।

वीर जवान के शहीद होने की सूचना जैसे ही उनके गांव और परिजनों को लगी तो शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि जवान की पत्नी 4 माह की गर्भवती है। पहले से ही उनकी 4 और 2 साल की दो बेटियां हैं। शुक्रवार 17 जून को गृह गांव में शहीद जवान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

दरअसल आतंकवादियों से लोहा लेते हुए देश के कई वीर जवान शहीद हुए हैं। इनमें से छिंदवाड़ा जिले के शंकरखेड़ा गांव के 28 साल के भारत यदुवंशी भी शहीद हो गए हैं। बता दें कि जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई।

जिसमें छिंदवाड़ा का लाल शहीद हो गए हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने लिखा… मां भारती के वीर सपूत और मध्य प्रदेश की माटी फ़िलहाल छिंदवाड़ा जिले के जवान भारत यदुवंशी अपने कर्तव्य का पालन करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए हैं ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

जानिए कब भर्ती हुए थे भारत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2017 में भारत और उर्मिला की शादी हुई थी। 20 दिन पहले ही छुट्टी मना कर वापस जम्मू कश्मीर लौटे थे। वहीं शहीद कविता ओमप्रकाश यदुवंशी 6 एकड़ जमीन के मालिक हैं। जमीन में खेती कर अपना परिवार चला रहे हैं। उनके बेटे की शहीद की खबर जैसे ही मिली मां सुशीला यदुवंशी की हालत बिगड़ गई है।

17 जून को होगा अंतिम संस्कार

शहीद जवान के भाई नारद यदुवंशी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि भारत उनका छोटा भाई है और वहां पुलवामा में पदस्थ हैं। 2 दिन पहले ही उनकी परिवार से बात हुई। शुक्रवार 17 जून को शहीद का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान से किया जाएगा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related