Homeमध्य प्रदेशMP WEATHER: 16 मार्च से फिर भीगेगा पूरा मध्यप्रदेश, बारिश के साथ...

MP WEATHER: 16 मार्च से फिर भीगेगा पूरा मध्यप्रदेश, बारिश के साथ गिरेंगे ओले

Date:

MP WEATHER: भोपाल। बीते दिन मंगलवार को मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में आंधी तूफ़ान के साथ हलकी बारिश हुई जिसके बाद अब आगामी 5 दिनों के भीतर मध्यप्रदेश में बारिश के 2 नए सिस्टम बनते दिखाई दे रहे है.

इन दो एक्टिव सिस्टम में एक सिस्टम बीते दिन मंगलवार से ही एक्टिव हो गया है, जिसके चलते सागर, छिंदवाड़ा और सिवनी में बीते दिन आंधी तूफ़ान के साथ बारिश हुई तथा इंदौर, भोपाल में बादल छा गए।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में 16 मार्च से एक तगड़ा और अत्यधिक मजबूत सिस्टम बनेगा। इस सिस्टम में 19 मार्च तक मध्यप्रदेश में सिर्फ बारिश ही नहीं बल्कि ओले गिरेंगे और तेज आंधी भी चलेगी।

बीते दिन मंगलवार को एक्टिव हुए पहले सिस्टम से मध्यप्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में मौसम अचानक ही बदल गया। बीते दिन सागर, छिंदवाड़ा और सिवनी में बारिश हुई और आज भी सागर, छिंदवाड़ा और सिवनी के साथ भोपाल, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, छिंदवाड़ा और सिवनी में हल्की बारिश के आसार बने हुए है।

वहीं, भोपाल के अशोका गार्डन और दूसरे इलाकों में बुधवार सुबह 6.30 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई।

मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे का इस संबंध में कहना है कि उत्तर भारत में एक विक्षोभ सक्रिय है, जो काफी मजबूत है। इसी के प्रभाव से एक प्रेरित चक्रवात साउथ-ईस्ट राजस्थान में 14 मार्च से बना हुआ है। इससे प्रदेश में बादल छाए हैं, जो 15 मार्च को भी रहेंगे।

रीवा, इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर में बारिश हो सकती है और आंधी चलने की संभावना भी है। 16 मार्च से फिर एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। दक्षिण-पूर्वी हवाएं बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी लेकर आ रही हैं। इन दोनों के मिश्रण से प्रदेश में 19 मार्च तक बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी का असर रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related