MP Weather : मध्य प्रदेश में चली शीतलहर, पचमढ़ी में इस सीजन में पहली बार 5 डिग्री पहुंचा पारा

By SHUBHAM SHARMA

Published on:

Follow Us
MP WEATHER UPDATE

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

भोपाल। देश के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। उत्तर भारती की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण शनिवार को प्रदेश के अधिकतर शहरों में शीत लहर चली और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा पांच डिग्री पर पहुंच गया। यह इस सीजन में इस साल का सबसे कम तापमान है। इसके अलावा नौगांव एवं उमरिया में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है। उसके बाद तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। भोपाल मौसम विज्ञान केन्द्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के सभी संभागों के जिलों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा।

शहडोल, सागर, नर्मदापुरम व भोपाल संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम तथा शेष संभागों में सामान्य रहा। इस सीजन में पहली बार बैतूल, छतरपुर एवं जबलपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहने से शीतलहर रही। रविवार को भी छतरपुर, जबलपुर में शीतलहर चलने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। हवा का रुख भी अभी उत्तरी बना हुआ है।

इस वजह से मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में तापमान में गिरावट होने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस सीजन में पहली बार पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के पास पहुंच गया। यहां शनिवार को अब तक की सबसे सर्द रात रही। पारा 5.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। शुक्ला के मुताबिक सोमवार तक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने की संभावना है। उसके बाद सर्दी के और जोर पकड़ने के आसार हैं।

SHUBHAM SHARMA

Shubham Sharma is an Indian Journalist and Media personality. He is the Director of the Khabar Arena Media & Network Private Limited , an Indian media conglomerate, and founded Khabar Satta News Website in 2017.

Leave a Comment