MP Weather Alert Today: एमपी के इन 16 जिलों में होगी बारिश, कोहरे का बना रहेगा असर, फिर बदलेगा मौसम

Date:

MP Weather Alert Today: मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव होने लगा है. उपर की तरफ यानी जम्मू-कश्मीर में आए पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी की वजह से मध्यप्रदेश का मौसम बदलता नजर आ रहा है.

MP Weather Alert Today: आज 16 जिलों में बारिश के आसार

बीते 24 घंटों में कई दिनों के बाद कइ इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मध्यप्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, आज 30 जनवरी सोमवार को मध्यप्रदेश के ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। वही ग्वालियर चंबल में भी हवा के साथ बारिश के संकेत है।

मध्यप्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, आज 30 जनवरी 2023 को भोपाल, ग्वालियर-चंबल समेत 16 जिलों में बारिश के आसार हैं। इसके अलावा अलीराजपुर, झाबुआ, मंदसौर, नीमच, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी बारिश के आसार है। 30 व 31 जनवरी को बादल छाए रहेंगे और बारिश के भी आसार है।

वही ग्वालियर, चंबल, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं एवं राजगढ़ जिले में वर्षा होने के आसार हैं। मंदसौर सहित आसपास के जिलों में भी सोमवार को भी बारिश होने की संभावना है। वही मंगलवार से मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद नमी आने से कोहरे की दस्तक होगी और पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाने के बाद उत्तरी हवा चलनी शुरू होगी और सर्दी बढ़ेगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून अवधि में SEONI जिले में रेत उत्खनन पर 30 जून की मध्यरात्रि से प्रतिबंध

सिवनी/ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने मानसून अवधि को...