MP Weather Alert भोपाल । उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में ठिठुरन बढ़ा दी है। इसी क्रम में रविवार को प्रदेश में सबसे कम 5.4 डिग्रीसेल्सियस तापमान ग्वालियर में दर्ज किया गया।
रविवार को दर्ज हुआ तापमान जो पचमड़ी से भी कम था, पचमड़ी में तापमान 7.4 डिग्री रहा। वहीं राजधानी में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया।
जो इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत के आसपास पहुंचने की संभावना है। इसके असर से वहां के पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। इस सिस्टम के आगे बढऩे पर 16 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पडऩे की संभावना है।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर भारत में तापमान गिरने लगा हैं। वहां से आ रही सर्द हवाओं के कारण पूरे मप्र में ठंड बढ़ गई है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास बना हुआ है।
इस सिस्टम के सोमवार को उत्तर भारत के आसपास पहुंचने की संभावना है। इससे रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही 14-15 दिसंबर को उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी होने के आसार हैं।
इस सिस्टम के आगे बढऩे पर 16 दिसंबर से प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं शीतलहर भी चल सकती है।