Homeमध्य प्रदेशMP Weather: मौसम की करवट के बाद अब इन जिलों में भारी...

MP Weather: मौसम की करवट के बाद अब इन जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट

MP Weather: After the turn of the weather, now there is a lightning alert in these districts with heavy rain

Date:

MP Weather Alert। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 24 घंटे बाद एक बार फिर मौसम करवट लेते दिखाई देगा, बारिश में कमी के बाद अब हल्की ठंड का अहसास आगामी 24 घंटो के बाद महसूस होने लगेगा, एमपी मौसम विभाग ने आज 12 अक्टूबर दिन बुधवार को मध्यप्रदेश के सभी संभागों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है.

इसके साथ ही मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश और 5 संभागों में बिजली गिरने चमकने का येलो ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, और आने वाले 4 दिनों में धीरे धीरे अब सम्पूर्ण मध्य प्रदेश (MP Monsoon) से मानसून की विदाई का सिलसिला भी शुरू होता दिखाई देगा और अक्टूबर 2022 के अंतिम सप्ताह से ठंड का आगाज होने लगेगा।

एमपी मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश के रीवा, शहडोल, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में कुछ स्थानों पर और सागर, इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बालाघाट, सिवनी, मंडला और अनूपपुर में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है वही शहडोल, जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम और इंदौर संभाग में बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी जारी की गई है।

एमपी मौसम विभाग से जारो अपडेट के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम फिर एक्टिव होने के संकेत है। इसके प्रभाव से आज 12 अक्टूबर 2022 से ग्वालियर, चंबल, भोपाल, इंदौर और उज्जैन के साथ 12 से 15 अक्टूबर 2022 तक ग्वालियर, चंबल के इलाकों में भी बारिश का अनुमान है।

वही बुंदेलखंड और मालवा-निमाड़ में कहीं-कहीं अच्छी बारिश हो सकती है। बुधवार से भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में मौसम साफ होने लगेगा लेकिन रीवा, शहडोल, सागर एवं जबलपुर संभागों के जिलों में रिमझिम बारिश होती रहेगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related