Homeमध्य प्रदेशमप्र: साथ जीने से दुनिया ने रोका... साथ मरने के लिए नहीं...

मप्र: साथ जीने से दुनिया ने रोका… साथ मरने के लिए नहीं रोक पाया कोई, एक फंदे में झूलते मिले प्रेमी युगल के शव

अनुमान के आधार पर "प्रेमी जोड़े ने एक साथ जीने की कसम खाई होगी पर समाज के डर के कारण उन्होने आत्महत्या कर साथ मरने का फैसला लिया होगा । बहरहाल सच्चाई क्या है यह तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।

Date:

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में दलपतपुर चौकी क्षेत्र के पास निहान के जंगल में आज 09 अक्टूबर रविवार को एक प्रेमीयुगल के शव पेड़ से लटकते मिले हैं। दोनों पिछले तीन दिन से अपने घर से लापता थे।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बंडा एसडीओपी शेखर दुबे ने बताया कि निहान के जंगल में रविवार को एक 17 वर्षीय लड़की और 22 वर्षीय युवक के शव एक पेड़ से लटके मिले हैं।

दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन्होंने बताया कि 6 अक्टूबर को दोनों अपने घर में बगैर बताए कहीं चले गए थे। मृतकों के परिजनों उनकी तलाश की, लेकिन वह मिले नहीं।

जिसके बाद दलपतपुर चौकी पहुंचकर गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों की तलाश चल रही थी। उन्होंने बताया कि एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों से जानकारी जुटाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related