Homeमध्य प्रदेशभोपाल: नशे के कारोबार के खिलाफ सीएम शिवराज का एक्शन, उमा भारती...

भोपाल: नशे के कारोबार के खिलाफ सीएम शिवराज का एक्शन, उमा भारती ने की शिव_राज की तारीफ

Bhopal: CM Shivraj's action against drug trade, Uma Bharti praised Shiv_raj

Date:

भोपाल। शराबबंदी को लेकर अपने उग्र तेवरों के लिए मशहूर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती ने नशे के कारोबार के खिलाफ लिए गए एक्शन के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की तारीफ की है।

उन्होंने मुख्यमंत्री के इन कदमों को अभिनंदनीय बताया है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शनिवार सुबह पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मीटिंग ली थी।

इसमें उन्होंने प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार, हुक्का लाउंज आदि के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद प्रदेश भर में पुलिस सक्रिय हो गई है और कार्रवाई शुरू कर दी है। शराबबंदी के लिए अपने बागी तेवरों के लिए मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मुख्यमंत्री के इस कदम की तारीफ की है।

उन्होंने रविवार को ट्वीट करके कहा है- हमारे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मेरे बड़े भाई शिवराज सिंह ने नशा मुक्ति अभियान का प्रारंभ कल से कर ही दिया। जिस तरह से हुक्का बार लाउंज और नशे के अवैध व्यापार को ध्वस्त कर देने के लिए अधिकारियों को कड़े कदम उठाने का आदेश दिया है, वह अभिनंदनीय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related