Homeमध्य प्रदेशMP TEERTH DARSHAN YATRA: मप्र तीर्थदर्शन यात्रा 18 अप्रैल से होगी शुरू,...

MP TEERTH DARSHAN YATRA: मप्र तीर्थदर्शन यात्रा 18 अप्रैल से होगी शुरू, सभी जनपदो में लिए जाएंगे तीर्थदर्शन यात्रा के लिए आवेदन

MP TEERTH DARSHAN YATRA: MP pilgrimage will start from April 18, applications for pilgrimage will be taken in all districts

Date:

MP TEERTH DARSHAN YATRA: मप्र तीर्थदर्शन यात्रा 18 अप्रैल से होगी शुरू, सभी जनपदो में लिए जाएंगे तीर्थदर्शन यात्रा के लिए आवेदन:- मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना (MP TEERTH DARSHAN YOJANA) के तहत तीर्थ यात्रा (MP TEERTH DARSHAN YATRA) 18 अप्रैल से प्रारंभ होकर 21 अप्रैल तक संचालित की जाएगी। इस तीर्थदर्शन यात्रा (MP TEERTH DARSHAN YATRA) में सीहोर, भोपाल, रायसेन तथा विदिशा जिले के तीर्थ यात्री शामिल होगें। यह भी पढ़ें: MP WEATHER FORECAST: भोपाल, नर्मदापुरम, धार, रतलाम, शाजापुर में चल सकती है लू

MP TEERTH DARSHAN YATRA YOJANA 2022

तीर्थ दर्शन यात्रा ट्रेन (MP TEERTH DARSHAN YATRA TRAIN) भोपाल (रानी कमलापति) से विदिशा होते हुए काशी तक यात्रा करेगी। सीहोर एवं रायसेन जिले के यात्रियों का बोर्डिंग भोपाल (रानी कमलापति) स्टेशन होगा।

यात्रा के लिए 60 वर्ष या उससे अधिक आयु (महिलाओं के लिए 02 वर्ष छूट) के नागरिक अपने निकटतम तहसील, स्थानीय निकाय एवं जनपद कार्यालयों में 07 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे।

तीर्थ यात्रियो को विशेष ट्रेन द्वारा प्रस्थान स्टेशन से लेकर यात्रियों को वापस उसी स्टेशन पर पहुचाने की जिम्मेदारी IRCTC की रहेगी एवं यात्रा के दौरान यात्रियों को भोजन, नाश्ता एवं चाय आदि IRCTC उपलब्ध करायेगा। यात्रियों के रूकने की व्यवस्था, उन्हें तीर्थ स्थल तक बसों द्वारा ले जाने, वापस ट्रेन में लाने एवं गाइड आदि की व्यवस्था भी IRCTC करेगा।

मप्र तीर्थदर्शन यात्रा योजना 2022

ट्रेन जिन-जिन स्टेशनों से प्रारंभ होगी एवं रुकेगी वहाँ तक यात्री को स्वयं अपने व्यय से आना होगा। उसके पश्चात यात्रा हेतु कोई शुल्क देय नहीं होगा। परन्तु यदि कोई यात्री विशिष्ठ सुविधा का लाभ प्राप्त करता है, उसका व्यय यात्री स्वयं वहन करेगा।

यात्रियों से अपेक्षा है कि वे मौसम के अनुरूप वस्त्र, ऊनी वस्त्र, व्यक्तिगत उपयोग की सामग्री यथा कंबल, चादर, तौलिया, साबुन, कंघा, दाढ़ी बनाने का सामान आदि साथ में रखे। तीर्थ यात्री अपने साथ ओरीजनल आधार कार्ड, वोटर कार्ड एवं वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की छायाप्रति अनिवार्य रूप से रखें।

आवेदक एक या एक से अधिक स्थान के लिये यात्रा के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। परन्तु वह केवल एक ही स्थान की यात्रा कर सकेगा। यदि लाटरी में एक से अधिक स्थानों की यात्रा के लिए आवेदक का चयन होता है तब जिस स्थान की यात्रा में उसका नाम चयन सूची में ऊपर है उस स्थान के लिये उसे चयनित समझा जाएगा।

यदि किसी व्यक्ति का चयन किसी यात्रा के लिये हो जाता है और यदि उसके पश्चात आयोजित होने वाली यात्रा की चयन सूची में भी उसका नाम है तब बाद वाली चयन सूची से उसका नाम हटा दिया जायेगा।

मध्यप्रदेश तीर्थदर्शन यात्रा योजना संबंधी प्रश्नोत्तर

मप्र तीर्थदर्शन यात्रा योजना 2022 में कब से शुरू होगी?

मप्र तीर्थदर्शन यात्रा योजना 18 अप्रैल से प्रारंभ होकर 21 अप्रैल तक संचालित की जाएगी.MP TEERTH DARSHAN YATRA

मप्र तीर्थदर्शन यात्रा योजना कहाँ से शुरू होकर कहाँ ख़त्म होगी?

पाल (रानी कमलापति) से विदिशा होते हुए काशी तक यात्रा करेगी। सीहोर एवं रायसेन जिले के यात्रियों का बोर्डिंग भोपाल (रानी कमलापति) स्टेशन होगा.MP TEERTH DARSHAN YATRA

मप्र तीर्थदर्शन यात्रा योजना के लिए आवेदन कहाँ होंगे?

यात्रा के लिए 60 वर्ष या उससे अधिक आयु (महिलाओं के लिए 02 वर्ष छूट) के नागरिक अपने निकटतम तहसील, स्थानीय निकाय एवं जनपद कार्यालयों में 07 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे।MP TEERTH DARSHAN YATRA

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...