Homeमध्य प्रदेशMP में Sunday का Corona Curfew/ Lockdow खत्म : CM Shivraj ने...

MP में Sunday का Corona Curfew/ Lockdow खत्म : CM Shivraj ने किया ऐलान

Date:

MP Sunday Lockdown News : मध्य प्रदेश के (Madhya Pradesh) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) ने कहा है कि पूरे मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति अब नियंत्रण में है, अब मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ नहीं रहे हैं।

मध्य प्रदेश में जनता जागरुक हो चुकी है और आम जनता भी फेस मास्क के साथ कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का पालन कर रही है, इसलिए अब प्रदेश में रविवार को कोरोनावायरस कर्फ्यू औचित्यहीन लग रहा है। 

CM शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona Virus) नियंत्रण में है, मध्य प्रदेश के 35 जिले में एक भी COVID19 संक्रमण का पॉज़िटिव केस नहीं आया है, प्रदेश में पहली बार कोरोना वायरस के एक्टिव केस की संख्या घटकर एक हज़ार के नीचे आई है।

हमारी पॉज़िटिविटी दर घटकर 0.06% रह गई है। ऐसी स्थिति में फिलहाल रविवार को भी #coronacurfew लगाना औचित्यहीन लग रहा है। 

CM शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि हम तत्काल प्रभाव से रविवार (Sunday) के #CoronaCurfew को समाप्त कर रहे हैं।

अब मध्य प्रदेश में जिन्हें भी अपनी दुकानें खोलना हों, आर्थिक गतिविधियाँ जारी रखना हों, वे नियमानुसार #COVID19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपनी गतिविधियाँ चालू रख सकते हैं। रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू पूर्ववत जारी रहेगा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related