Homeमध्य प्रदेशMP: Shivraj सरकार ने लिया 2 हजार करोड़ का कर्ज

MP: Shivraj सरकार ने लिया 2 हजार करोड़ का कर्ज

Date:

भोपालः मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की शिवराज सरकार (Shivraj government) ने इस वित्त वर्ष में 13 जुलाई (13 July) को 2 हजार करोड़ का कर्ज लिया . मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री का कहना है कि सरकार ने कर्ज मध्य प्रदेश में चल रही सरकारी योजनाओं (Govt Schemes) को पूरा करने के लिए लिया गया है. 

आवश्यकतानुसार लिया गया कर्ज – Jagdish Devda

शिवराज सरकार द्वारा लिए गए इस कर्ज पर मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा (jagdish devda) ने अपनी प्रतिक्रिया मीडिया के सामने राखी उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में योजनओं के संचालन के लिए हर सरकार को कर्ज की आवश्यकता होती ही है, मंत्री जी ने यह भी कहा कि यह कर्ज विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए लिया गया है.

इसके बाद उन्होंने बताया कि कई व्यवस्थाओं के लिए कर्ज लेना पड़ता है कर्जा लेकर ही तो सरकार कर्जा चुका पाती है.  

Kamalnath सरकार ने कुछ नही किया इसलिए घर बैठ गयी

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा (jagdish devda) ने कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर तंज कसते हुए कहा आवश्यकता के अनुसार कर्ज लिया गया है. उन्होंने कहा कि कमलनाथ (Kamalnath) को भी 15 महीने तक शासन करने का मौका मिला. 15 महीने की कमलनाथ सरकार (Kamalnath Government) ने कुछ नहीं किया उसी का परिणाम है कि कांग्रेस घर बैठ गई. 

15 महीने की कमलनाथ सरकार ने थोक बंद तबादले किए, सीएम शिवराज ने जो जन कल्याणकारी योजनाएं बनाएं थी, उनको बंद करने का इस सरकार ने किया था और जितना भ्रष्टाचार कर सकते थे उस की चरम सीमा पार कर दी थी.  

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related