Homeमध्य प्रदेशMP Rojgar Panjiyan की सरकारी वेबसाइट की वजह से मध्य प्रदेश के...

MP Rojgar Panjiyan की सरकारी वेबसाइट की वजह से मध्य प्रदेश के लाखो छात्र हो रहे परेशान – MP सीएम शिवराज से अपील

Date:

MP Rojgar: MP रोजगार की वेबसाइट की वजह से मध्य प्रदेश के लाखो छात्र हो रहे परेशान : रोजगार कार्यालय की बेबसाइट बंद होने के वजह से मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC तथा प्रोफेशनल एकामिनेशन बोर्ड (PEB) द्वारा आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा में फॉर्म भरने के लिए लाखों आवेदक एक सप्ताह से परेशान हो रहे है।

डिप्टी कलेक्टर में डीएसपी सहित पीएससी के प्रथम श्रेणी तथा द्वितीय श्रेणी अधिकारियों 235 पद के अलावा सहायक वन संरक्षक 6 और वनक्षेत्र पाल के 105 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के साथ पीईबी (PEB) में भी आरक्षकों के 4000 पदों पर भी चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसमे फार्म भरने के लिए रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन नंबर अनिवार्य है।

इस नंबर के लिए सिवनी सहित प्रदेशभर के लाखों युवा भटक रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में साइट बहुत धीरे चलती थी और फिर बंद हो जाती थी वहीँ छात्रों और कुछ MPONLINE संचालको का कहना है की 19 जनवरी से तो MP रोजगार पंजीयन के लिए साइट खुलती नहीं रही है।

कुछ छात्रों से जब हमने बात की तो उन्होंने बताया कि एक सप्ताह से चक्कर लगा रहे हैं मुझे आरक्षक पद के लिए आवेदन करना है, लेकिन रोजगार कार्यालय की वेबसाइट नहीं चलने के कारण मैं आवेदन नहीं कर पा रहा हूँ। साइट बीच में थोड़ी देर के लिए चली लेकिन रजिस्ट्रेशन से पहले ही बंद हो गई। फार्म भरने के लिए परेशान तो रहे हैं। 

वहीँ छात्रों ने CM शिवराज से अपील की है की इस समस्या का जल्द से जल्द निराकारण कराये जिससे आवेदन करता आसानी से अपना आवेदन कर सकें

वहीँ यह बात भी सामने आई है कि MP ROJGAR पोर्टल में कांटेक्ट के लिए आप्शन तो दिया हुआ है परन्तु उस कांटेक्ट पेज में क्लिक करने पर कोई भी डिटेल्स ओपन नहीं होती जिससे छात्र एवं MPONLINE संचालक MP रोजगार की वेबसाइट में aa रही परेशानी से अधिकारीयों को जानकारी दे पाए या उनसे बात करके समस्या का निराकरण कराया जाए

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related