Homeमध्य प्रदेशमप्र पंचायत चुनाव: खत्म होगा इंतजार! सोमवार को महत्वपूर्ण फैसले की उम्मीद

मप्र पंचायत चुनाव: खत्म होगा इंतजार! सोमवार को महत्वपूर्ण फैसले की उम्मीद

MP Panchayat Election: The wait will end! Important decision expected on Monday

Date:

भोपाल । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पिछले करीब ढाई साल से टलते आ रहे पंचायत चुनाव (MP Panchayat Election 2021) को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। प्रशासनिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में पंचायत के तीन स्तरीय चुनावों (MP Panchayat Election 2021) को लेकर अब इंतजार की घड़ियां खत्म होने को है। सोमवार 22 नवंबर 2021 को इस संबंध में महत्वपूर्ण बैठक होनी है इस बैठक में पंचायत के चुनाव (MP PANCHAYAT CHUNAAV) की तिथियों को लेकर फैसला होगा। कयास यही लगाए जा रहे है कि सोमवार को इस बात का भी निर्णय हो सकता है कि पंचायती राज के चुनाव कब कराए जाएंगे और आचार संहिता कब से लगाई जा सकती है.

सूत्रों के हवाले मिली खबर के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) इन चुनावों को इसी साल यानी दिसम्बर 2021 के अंत तक पूरा करना चाहता है हालाँकि चुनाव आयोग तो पहले से ही पूर्ण तैयारी में है । अब इंतजार केवल जिला पंचायत अध्यक्षों (MP Jila Panchayat Adhyaksh Aarakshan) के आरक्षण का बचा है जिसे लेकर सोमवार महत्वपूर्ण निर्णय के बाद इसका भी निपटारा होने की पूरी उम्मीद है।

पंचायती राज्य चुनाव (MP Panchayti Raj Chunaav) दो चरणों में कराए जाने की उम्मीद है और दोनों चरणों के बीच 10 से 15 दिन का अंतर हो सकता है। पंच और सरपंच के चुनाव बैलेट पेपर से होंगे और इसके अलावा जनपद व जिला पंचायत के सदस्यों का चुनाव ईव्हीएम के माध्यम से होगा। चुनाव आयोग पहले ही राज सरकार को विभिन्न निर्देशों के माध्यम से नौकरशाही में फेरबदल और अन्य व्यवस्थाएं करने के महत्वपूर्ण निर्देश दे चुका है जिसे लेकर जिला स्तर पर तैयारी पूरी हो गई है।

चुनाव से पहले पढ़े महत्वपूर्ण बिन्दु

  • राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत चुनाव के लिये ऑनलाईन नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। प्राप्त निर्देश अनुसार, जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य पद के अभ्यर्थियों को ऑनलाईन नाम निर्देशन ‘‘ऑलिन’’ एप्लीकेशन के माध्यम से भरने की अतिरिक्त सुविधा प्रदान की गई हैं। यह सुविधा अनिवार्य नही हैं अभ्यर्थी स्वेच्छा से इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
  • ऑनलाईन नाम निर्देशन भरते समय अभ्यर्थी के पास मोबाईल फोन, चल-अचल संपत्ति का विवरण, आपराधिक प्रकरणों के सबंध में अभ्यर्थी का शपथ पत्र, अभ्यर्थी और प्रस्तावक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से संबंधित जानकारी अर्थात ग्राम पंचायत एवं खण्ड का नाम, वार्ड क्रमांक और मतदाता सूची का क्रमांक तथा प्रतिभूति निक्षेप राशि जमा करने की रसीद इत्यादि होना चाहिए।
  • निजी कम्प्यूटर अथवा लैपटॉप पर ऑनलाईन नाम निर्देशन पत्र भरे जा सकते हैं। इसके अलावा MP online कियोस्क पर तथा लोक सेवा केन्द्रों पर सेवा शुल्क 35 रूपये प्रति नॉमीनेशन फार्म संलग्नक सहित एवं 5 रूपये प्रति प्रिंट आऊट पर कर सकते हैं तथा RO कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र पर यह निःशुल्क किया जा सकता हैं।
  •  ऑनलाईन नाम निर्देशन पत्र जमा करने का समय प्रात: 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। वहीं नाम निर्देशन की अंतिम तारीख को प्रात: 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक यह सुविधा उपलब्ध होगी। नाम निर्देशन पत्र भरने के लिए निजी कम्प्यूटर या लेपटॉप पर MP Online कियोस्क, लोकसेवा केन्द्र और रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र पर जमा किए जा सकेंगे।

Web Title: MP Panchayat Election: The wait will end! Important decision expected on Monday

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...