MP CORONA UPDATE: मप्र में मिले कोरोना के 108 नए मामले, 71 मरीज संक्रमण मुक्त हुए

SHUBHAM SHARMA
By
SHUBHAM SHARMA
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena...
3 Min Read
MP CORONA UPDATE | मध्यप्रदेश कोरोना वायरस न्यूज़ अपडेट

भोपाल । मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 108 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 71 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं।

इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 44 हजार 819 हो गई है। हालांकि, राहत की बात है कि राज्य में लगातार दूसरे दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार देर शाम जारी कोविड-19 बुलेटिन में दी गई। एक दिन पहले भी राज्य में 108 नये संक्रमित मिले थे।

कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 6,517 सैम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 108 पॉजिटिव और 6,409 सैम्पल निगेटिव पाए गए, जबकि 33 सैम्पल रिजेक्ट हुए।

पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत (संक्रमण की दर) 1.6 रहा। नये मामलों में इंदौर में 36, भोपाल में 33, जबलपुर में 10, ग्वालियर में 5, बालाघाट में 4, डिंडौरी, हरदा और नरसिंहपुर में 3-3, बुरहानपुर, नर्मदापुरम और खंडवा में 2-2, दतिया, कटनी, खरगोन, सीहोर और उज्जैन में 1-1 नये संक्रमित मिले, जबकि राज्य के 36 जिलों में कोरोना के नये मामले शून्य रहे।

वहीं, राज्य में आज कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। यहां दो दिन से मृतकों की कुल संख्या 10,743 पर स्थिर है।

प्रदेश में अब तक कुल दो करोड़ 95 लाख 30 हजार 921 लोगों के सैम्पलों की जांच की गई। इनमें कुल 10,44,819 प्रकरण पॉजिटिव पाए गए। इनमें 10,33,348 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं।

इनमें से 71 मरीज सोमवार को स्वस्थ हुए। अब यहां सक्रिय प्रकरणों की संख्या 691 से बढ़कर 728 हो गई। हालांकि, राहत की बात यह भी है कि राज्य के 24 जिले पूरी तरह कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। इन जिलों में अब कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है।

इधर, प्रदेश में 04 जुलाई को शाम छह बजे तक 43 हजार 555 लोगों का टीकाकरण किया गया। इन्हें मिलाकर राज्य में अब तक वैक्सीन की 12 करोड़, 05 लाख, 77 हजार 894 डोज लगाई जा चुकी है।

- Join Whatsapp Group -
Share This Article
Follow:
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *