Homeसिवनीसिवनी: नगर पालिका सिवनी में 118 एवं नगर परिषद बरघाट में 16...

सिवनी: नगर पालिका सिवनी में 118 एवं नगर परिषद बरघाट में 16 केन्द्रों में होगा मतदान

Seoni: Polling will be held in 118 centers in Seoni Municipality and 16 centers in Nagar Parishad Barghat.

Date:

सिवनी | मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी 06 जुलाई 2022 को नगर पालिका परिषद सिवनी के 24 एवं नगर परिषद बरघाट के 15 वार्डों से पार्षदों के निर्वाचन के लिए मतदान किया जायेगा।

जिला प्रशासन द्वारा दोनों निकायों में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

05 जुलाई को मतदान दलों को मतदान सामग्री एवं ईव्हीएम का वितरण निकायवार नगर पालिका सिवनी के लिए पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सिवनी परिसर से तथा बरघाट नगर परिषद के लिए पीजी कॉलेज बरघाट परिसर से सामग्री का वितरण प्रातरू 10 बजे से किया जाएगा।

सिवनी में 88055 तथा 9747 मतदाता करेंगे मतदान

नगर पालिका क्षेत्र सिवनी में 24 पार्षदों के निर्वाचन के लिए 118  मतदान केन्द्र बनाये गये है। जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या 88 हजार 55 है।

इनमें पुरूष मतदाता 43 हजार 475 एवं महिला मतदाता 44 हजार 577 हैं। इसी तरह नगर परिषद बरघाट में 15 पार्षदों के निर्वाचन के लिए 16  मतदान केन्द्र बनाये गये है। जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या 9 हजार 747 है।

इनमें पुरूष मतदाता 4 हजार 738 एवं महिला मतदाता 5 हजार 6 हैं। इन मतदान केन्द्रों मे प्रातः 07 बजे से शाम 05 बजे तक मतदान कराया जायेगा। तथा मतगणना 17 जुलाई को कराई जाएगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...