Homeमध्य प्रदेशMP CORONA NEWS: मप्र में Coronavirus के 242 नये मामले, यहाँ जाने...

MP CORONA NEWS: मप्र में Coronavirus के 242 नये मामले, यहाँ जाने आपके जिले का क्या है हाल

- राज्य में संक्रमितों की संख्या 7,88,425 और मृतकों की संख्या 8,588 हुई

Date:

MP CORONA NEWS: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Coronavirus) के नये मामलों में निरंतर कमी देखने को मिल रही है। MP में बीते 24 घंटों में कोरोना (Coronavirus) के 242 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 36 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद Madhya Pradesh में संक्रमितों की कुल संख्या 07 लाख, 88 हजार, 425 और मृतकों की संख्या 8,588 हो गई है।

यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार देर शाम जारी कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई। नये मामलों में इंदौर-56, भोपाल-79, जबलपुर-16 के अलावा अन्य जिलों में 10 से कम नये मरीज मिले हैं, जबकि राज्य के 19 जिले ऐसे भी हैं, जहां आज नये मामले शून्य रहे। 

बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 69,202 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 242 पॉजिटिव और 68,960 रिपोर्ट निगेटिव आईं, जबकि 186 सेम्पल रिजेक्ट हुए। पाजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत 0.3 रहा। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7,88,183 से बढ़कर 7,88,425 हो गई है।

इनमें सबसे अधिक इंदौर में 1,52,575, भोपाल-1,22,774, ग्वालियर-53,033, जबलपुर-50,473, उज्जैन-18,859, रतलाम+17,799, सागर-16,529, रीवा-16,417, खरगौन-13,923, बैतूल-12,819, धार-12,503, शिवपुरी-12,379, सतना-11,956, विदिशा-11,887, नरसिंहपुर-11,185, होशंगाबाद-10,640, सीहोर-10,120, शहडोल-10,075, कटनी-9359, सीधी-9216, अनूपपुर-9224, रायसेन-9201, बालाघाट-9073, सिंगरौली-8784, मंदसौर-8622, राजगढ़-8614, बड़वानी-8341, मुरैना-8224, दमोह-8080, नीमच 7909, देवास-7722, झाबुआ-7681, छतरपुर-7595, पन्ना-7287, दतिया-6937, टीकमगढ़-6855, सिवनी-6751, छिंदवाड़ा-6710, शाजापुर-6329, उमरिया-6285, मंडला-5184, गुना-5126, हरदा-5029, डिंडौरी-4614, खंडवा-4040, श्योपुर-3993, निवाड़ी-3693, अशोकनगर-3654, अलीराजपुर-3498, आगरमालवा-3290, भिण्ड-2991 और बुरहानपुर-2568 मरीज शामिल हैं।

राज्य में आज कोरोना से 36 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में शिवपुरी के पांच, रतलाम के चार, ग्वालियर व आगरमालवा के तीन-तीन, भोपाल, जबलपुर, सागर, बैतूल, राजगढ़ के दो-दो, इंदौर, खरगौन, विदिशा, कटनी, रायसेन, पन्ना, दतिया, टीकमगढ़, शाजापुर, श्योपुर व अशोकनगर के एक-एक मरीज शामिल हैं। इसके बाद राज्य में मृतकों की संख्या 8552 से बढ़कर 8588 हो गई है।

मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 1371, भोपाल 968, ग्वालियर-616, जबलपुर-646, उज्जैन-171, रतलाम-330, खरगौन-233, सागर-342, रीवा-136, बैतूल-226, धार-128, होशंगाबाद-99, शिवपुरी-125, विदिशा-218, नरसिंहपुर-81, सतना-126, सीहोर-52, शहडोल-117, कटनी-111, सीधी-87, अनूपपुर-87, रायसेन-192, बालाघाट-64, सिंगरौली-79, मंदसौर-84, राजगढ़-140, बड़वानी-89, मुरैना-87, दमोह-175, नीमच-84, देवास-51, झाबुआ-59, छतरपुर-91, पन्ना-60, दतिया-78, टीकमगढ़-109, सिवनी-28, छिंदवाड़ा-120, शाजापुर-60, उमरिया-62, मंडला-19, गुना-44, हरदा-95, डिंडौरी-29, खंडवा-94, श्योपुर-69, निवाड़ी-48, अशोकनगर-35, अलीराजपुर-47, आगरमालवा-55, भिण्ड-32 और बुरहानपुर-39 व्यक्ति शामिल है।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब तक 7,75,896 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें 516 मरीज सोमवार को स्वस्थ हुए। अब यहां कोरोना के सक्रिय प्रकरण 3,941 हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related