Homeमध्य प्रदेशMP Congress ने किया कोरोना ‘परामर्श समिति’ का गठन, MP में मिलेगी...

MP Congress ने किया कोरोना ‘परामर्श समिति’ का गठन, MP में मिलेगी डॉक्टरी सलाह

Date:

कोरोना वायरस से बचाव के लिए आम जनता को चिकित्सकीय परामर्श यानी डॉक्टरी सलाह देगी. इस कमिटी का अध्यक्ष पूर्व मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ को बनाया गया है.

भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए नागरिकों की चिकित्सीय सहायता और अन्य डॉक्टरी सलाह के लिए कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक कमिटी का गठन किया है. ये कमिटी राज्य में कोरोना वायरस से बचाव के लिए आम जनता को चिकित्सकीय परामर्श यानी डॉक्टरी सलाह देगी. इस कमिटी का अध्यक्ष पूर्व मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ को बनाया गया है.

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया है कि कमलनाथ के निर्देश पर बनाई गई यह ‘परामर्श समिति’ प्रदेश में कोरोना संक्रमण से प्रभावित हुए और उसके लक्षण व अन्य चिकित्सकीय सहायता के लिए गठित की गई है, जो प्रदेश के नागरिकों के लिए सरकार से उचित इलाज मुहैया कराने में अपनी भूमिका का निर्वहन करेगी.

इस समिति  में डॉ. भरत छपरवाल पूर्व कुलपति देवी अहिल्या विश्वविध्यालय इंदौर, डॉ. अशोक मर्सकोले विधायक मंडला, डॉ. हीरा लाल अलावा विधायक जिला धार, डॉ.  सुदीप पाठक भोपाल, डॉ. संजय अहिरकर पूर्व अध्यक्ष जूनियर डॉक्टर एसोसिशन इंदौर, डॉ. संजीव चांदोरकर नरसिंहपुर, डॉ. मुनीश मिश्रा खंडवा, डॉ. गोविंद मुजाल्दा खरगोन, डॉ. एचएस राठौर जावरा, डॉ. संजय पटेल जबलपुर, डॉ. साकेत सर्राफ शहडोल और डॉ.अरविंद दुबे ग्वालियर को सदस्य बनाया गया है.

आपको बता दें कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. अब तक राज्य में इस महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर1587 हो गई है. इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर है. इंदौर में अकेले 923 पॉजिटिव केस हैं.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...