Homeदेश27 अप्रैल को सभी CM से चर्चा करेंगे PM मोदी, ले सकते...

27 अप्रैल को सभी CM से चर्चा करेंगे PM मोदी, ले सकते है बड़ा फैसला

कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है. ऐसे में जारी लॉकडाउन को लेकर भी जनता के मन में तमाम सवाल हैं कि क्या इसे फिर आगे बढ़ाया जाएगा या इसमें राहत दी जाएगी.

Date:

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर लगातार जारी है. ऐसे में जारी लॉकडाउन को लेकर भी जनता के मन में तमाम सवाल हैं कि क्या इसे फिर आगे बढ़ाया जाएगा या इसमें राहत दी जाएगी. मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी कोरोना के हालात पर सभी राज्यों के सीएम से बात करेंगे. ये बातचीत 27 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी. 

ये तीसरा मौका होगा जब पीएम मोदी कोरोना के हालात पर सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग पर बात करेंगे. इस दौरान लॉकडाउन की भी समीक्षा की जाएगी. इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बातचीत के दौरान लॉकडाउन पर कोई नया फैसला लिया जा सकता है. 

बता दें कि  कोरोना वायरस के संक्रमण से पिछले 24 घंटों के दौरान 50 लोगों की मौत हो गई है और इस दौरान संक्रमण के 1383 नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी.मंत्रालय के बयान के अनुसार देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 20471 हो गई है. हालांकि, उपचार के बाद स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़कर 3960 हुई है. यह आंकड़ा संक्रमण की चपेट में आए मरीजों का 19.36 प्रतिशत है.

इस बीच कोरोना के खिलाफ देशव्यापी अभियान में अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं के रूप में कार्यरत चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए एक अध्यादेश जारी करने और इसके लिये महामारी अधिनियम 1897 में संशोधन करने के मंत्रालय के प्रस्ताव को केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी भी दे दी है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...