Homeमध्य प्रदेशMP उपचुनाव: Kamalnath की अमर्यादित भाषा इमरती देवी को कहा "ITEM"

MP उपचुनाव: Kamalnath की अमर्यादित भाषा इमरती देवी को कहा “ITEM”

Date:

MP उपचुनाव: Kamalnath की अमर्यादित भाषा इमरती देवी को कहा “ITEM” कमलनाथ ने बीजेपी नेता और डबरा से प्रत्याशी इमरती देवी (Imarti Devi) को अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है. कमलनाथ (Kamalnath) कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने आए थे. इस दौरान उन्होंने मंत्री इमरती देवी को आयटम तक कह दिया.

कमलनाथ ने कहा: मुझे पहले ही सावधान कर देना चाहिए था, ये क्या आइटम है

पूर्व सीएम कमलनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रत्याशी एवं कैबिनेट मंत्री इमरती देवी (Imarti Devi) के बारे में कहा कि “आप तो उसे मुझसे ज्यादा पहचानते हैं, आपको मुझे पहले ही सावधान कर देना चाहिए था, ये क्या आइटम है। (इतना कहने के बाद श्री कमलनाथ ने जनता की तरफ देखा, खिलखिला कर हंसे, फिर दोहराया ये क्या आइटम है, और मुस्कुराए, उनके समर्थकों ने तालियां बजाई और ठहाके लगाए।) 

सीएम शिवराज सिंह ने कहा: खुद को ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ बताने वाले ऐसी ‘अमर्यादित भाषा’ का प्रयोग कर रहे हैं

खुद को ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ बताने वाले ऐसी ‘अमर्यादित भाषा’ का प्रयोग कर रहे हैं? नवरात्रि के पावन पर्व पर देश नारी की उपासना कर रहा है, ऐसे में आपके बयान से आपकी ओछी मानसिकता झलकती है। बेहतर होगा कि आप अपने शब्द वापिस लें और इमरती देवी सहित प्रदेश की हर बेटी से माफी माँगें।

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले : ये बयान कमलनाथ की मानसिकता को दर्शाता है

एक गरीब और मजदूर परिवार से आगे आईं दलित नेता इमरती देवी जी को आज डबरा में आइटम और जलेबी कहना अत्यंत निंदनीय और आपत्तिजनक है – ये कमलनाथ जी की मानसिकता को भी दर्शाता है। महिलाओं के साथ ही समूचे दलित समाज का अपमान करने वाले ऐसे मगरूर नेता को सबक सिखाने का समय आ गया है। 

होम मिनिस्टर नरोत्तम मिश्रा बोले: सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए

आप खुद सुनिए और देखिए! कांग्रेस सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के मन में महिलाओं के प्रति कितना सम्मान है? कमलनाथ जी आज आपने डबरा में महिला बाल-विकास मंत्री इमरती देवी जी के लिए जिन हल्के शब्दों का प्रयोग किया वे अशोभनीय कहलाते हैं। आपको उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

Web Title : MP by-election: Kamratnath’s indefatigable Imarti Devi said “ITEM”

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related