HomeदेशAgra Fire News: आगरा में दो घरों में लगी आग, 3 की...

Agra Fire News: आगरा में दो घरों में लगी आग, 3 की मौत 4 घायल

Date:

आगराः Agra Fire News: आगरा में दो घरों में लगी आग, 3 की मौत 4 घायल आगरा के थाना शाहगंज इलाके के आजमपाड़ा में तेज धमाके के साथ दो घरों में लगी भीषण आग लग गई. जानकारी के अनुसार आग के धमाकों की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. शाहगंज थाना क्षेत्र के आजमपाड़ा में फायर वर्क्स मालिक चमन मंसूरी के घर में आग लगी. चमन मंसूरी पटाखे के कारोबारी हैं. इनका पटाखे का अलग गोदाम भी है. सूचना के अनुसार आग पटाखे और घर के सिलेंडर में आग लगी. जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ. आग की लपटें कई मीलों तक दिखाई दी. मकान के परखच्चे उड़ गए.

घटना की गंभीरता को समझते हुए डीएम प्रभु एन सिंह, एसएसपी बबलू कुमार, एस पी सिटी रोहन बोत्रे समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची तो वहीं फोरेंसिक टीम भी जांच में लगी हुई है. आधिकारिक तौर पर तीन की मौत और 4 के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि हो चुकी है. घायलों का इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

Web Title : Agra Fire News: Two houses on fire in Agra, 3 killed, 4 injured

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related