Homeमध्य प्रदेशएमपी बोर्ड रिजल्ट: 19 लाख युवाओं के भविष्य का फैसला आज, 12...

एमपी बोर्ड रिजल्ट: 19 लाख युवाओं के भविष्य का फैसला आज, 12 बजे आएगा रिजल्ट @mpbse.nic.in

Date:

एमपी बोर्ड रिजल्ट: 19 लाख युवाओं के भविष्य का फैसला आज, 25 मई को 12 बजे आएगा रिजल्ट. मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (Madhya Pradesh Board Of Secondary Education) कल यानी 25 मई को दोपहर 12 बजकर 30 मिनिट पर स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा माध्यमिक शिक्षा मंडल ,मुख्यालय भोपाल के विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र के ऑडिटोरियम से किया जाएगा.

मध्यप्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएँ 1 मार्च से 1 अप्रैल 2023 के बीच आयोजित की गई थी जिनके सम्पन्न होने के बाद से ही परीक्षा देने वाले सभी छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों को परीक्षा परिणामो का बेसब्री से इंतज़ार था.

माध्यमिक शिक्षा मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल्यांकन का कार्य अप्रैल माह में पूर्ण किया जा चुका है , और 25 मई को माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश हाई स्कूल , हायर सेकेंडरी (व्यावसायिक ) परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाएंगे .

MP Board 10th, 12th Result 2023 Live: मध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड 25 मई को अपने कक्षा 10, 12 के छात्रों के परिणाम की घोषणा करेगा। घोषणा के बाद अपना परिणाम देखने के लिए, छात्र को एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

एमपी बोर्ड 10,12 रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक: mpresults.nic.in and mpbse.nic.in राज्य में एमपी 10,12 परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 19 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था।

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं, जबकि एमपी कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की गई थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related