MP BOARD RESULT 2023: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम (MP BOARD 10th 12th Result 2023) गुरुवार, 25 मई को जारी किया जाएगा। स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (Inder Singh Parmar) इस दिन दोपहर 12.00 बजे यह परीक्षा परिणाम जारी करेंगे।
विद्यार्थी एमपी बोर्ड की वेबसाइट mpbse.nic.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे। दोनों कक्षाओं का परिणाम एक साथ जारी करने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा मंगलवार देर शाम जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। पिछले साल की तरह इस बार भी 10वीं-12वीं का परिणाम एक साथ जारी किया जा रहा है।
MP BOARD RESULT 2023
एमपीबीएसई मोबाइल एप और विभिन्न पोर्टल पर भी परीक्षा परिणाम की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यार्थियों को मोबाइल एप पर परिणाम जानने के लिए गूगल स्टोर से एमपीबीएसई या एमपी मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा।
इस वर्ष 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 19 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। मप्र बोर्ड की दसवीं और बारहवीं के परिणाम की विद्यार्थी लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे।
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट कल 12 बजे होगा जारी
कोरोना संक्रमण खत्म होने के बाद पिछले साल 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में प्रदेश के कुछ जिलों की स्थिति अच्छी नहीं थी। इस बार सभी जिलों से परीक्षा में अच्छा परिणाम आने की उम्मीद है।
MPBSE 10th 12th Result 2023
तारीख | 25 मई 2023 |
समय | दोपहर 12:30 बजे |
डायरेक्ट लिंक | यहां क्लिक करें |
एमपीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट 2023
Date | May 25, 2023. |
Time | 12:30 PM |
MP Board Result Direct Link | Click HEre |
एमपी बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे –
mpbse.nic.in. एमपीबीएसई परिणाम राज्य के आधिकारिक परिणाम पोर्टल पर भी उपलब्ध कराए जाएंगे –
mpresults.nic.in।इसके अलावा एमपी बोर्ड का रिजल्ट भी इसी दिन घोषित किया जाएगा
mpbse.mponline.gov.in। छात्रों को अपने एमपी बोर्ड परिणाम की जांच और डाउनलोड करने के लिए अपना परीक्षा रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
MP Board 10th, 12th Result 2023: How To Check?
Once MP Board 10th, 12th Results are declared, students will be able to check scorecards by following these simple steps:
- Visit the official website of the MP Board- mpresults.nic.in
- On the homepage, look for the link to MPBSE 10th/12th Results 2023 ands click on them accordingly.
- A new page will open, fill in your roll number and date of birth.
- Your MP Board Result 2023 will be displayed on your screen.
- Check your result and download the same for future reference.