Homeमध्य प्रदेशMP BOARD RESULT 2022: दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की प्रावीण्य सूची...

MP BOARD RESULT 2022: दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में ब्राम्हण विद्यार्थियों का वर्चस्व

MP BOARD RESULT 2022: The dominance of Brahmin students in the merit list of the state in the tenth board examination

Date:

MP BOARD RESULT 2022: कोरोना कॉल के बाद इस बार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं पूर्ववत संचालित की गई तथा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूर्ण कर शुक्रवार को परीक्षा परिणाम आज घोषित किया गया।

परीक्षा परिणाम में कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में इस बार प्रदेश की प्रवीण सूची में ब्राम्हण छात्र-छात्राओं का वर्चस्व रहा। जिसमें प्रदेश स्तर में प्रथम आने वाली छात्रा कुमारी नैनसी दुबे छतरपुर जिन्होंने 500 में से 496 अंक अर्जित किए। वहीं प्रदेश की प्रवीण सूची में प्रथम सुचिता पांडे निवासी मैहर सतना रही।

इसी प्रकार प्रदेश की प्रवीण सूची में द्वितीय स्थान पर 2 विद्यार्थियों ने अपना स्थान बनाया जिसमें आयुष मिश्रा मऊगंज रीवा व पार्थ नारायण शर्मा पुरावर जिला राजगढ़।

इसी प्रकार तृतीय स्थान पर कुमारी विदयवंशी मिश्रा नरसिंहपुर रही।

वही सिवनी जिले की एकमात्र छात्रा कुमारी शना अंजुम खान पिता मोहम्मद याकूब खान ने प्रदेश की प्रवीण सूची में सातवें स्थान प्राप्त करते हुए 500 में से 490 अंक प्राप्त किया। यह छात्रा मिशन उच्चतर माध्यमिक छपारा कि विद्यार्थी हैं। तथा प्रदेश की प्रवीण सूची में अपना दसवां स्थान बनाने वाली कुमारी एंजिल पटेल पिता धर्म सिंह पटेल भवास एकेडमी घंसौर की छात्रा ने 487 अंक प्राप्त किया।

इसके साथ ही सिवनी जिले की प्रवीण सूची में दीक्षा भगत पिता गौरी शंकर भगत ने 486 अंक प्राप्त किया। छात्रा शासकीय हायर सेकेंडरी विजयपानी कला की हैं।

जिले में द्वितीय स्थान पर देवांशी पटले पिता बेनी सिंह पटले शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी 485 अंक प्राप्त किया व वहीं राधिका मालवीय पिता बालकिशोर 485 मिशन इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल सिवनी की छात्रा हैं।

इसके साथ ही जिले की प्रावीण्य सूची में आने वालों में श्रेयांश अवधिया पिता संदीप अवधिया 484 भवास एकेडमी घंसौर तथा स्वाति पिता संजय कुमार 484 शासकीय हाई सेकेंडरी पी डब्लू डी पीपरवानी सिवनी शामिल है।

वही बारहवीं बोर्ड परीक्षा में मध्य प्रदेश की प्रवेश सूची में गणित विज्ञान समूह विषय से धारनाकला का छात्र अमन पिता अनिल रंहगडाले ने नौवें स्थान प्राप्त किया है तथा ललित कला एवं गृह विज्ञान समूह से दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली शासकीय उर्दू हायर सेकेंडरी स्कूल सिवनी की छात्रा कुमारी तंजील बानो पिता शाहिद खान ने 451 अंक प्राप्त कर, मध्यप्रदेश प्रवीण सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...