Homeमध्य प्रदेशMP Board Exam : 10वीं के पेपर नहीं होंगे, 12वीं की परीक्षाएं...

MP Board Exam : 10वीं के पेपर नहीं होंगे, 12वीं की परीक्षाएं 8 से 16 जून तक | MPBSE Time Table

Date:

माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) भोपाल 10वी के उन पेपरों की परीक्षा नहीं कराएगा, जो लॉकडाउन के कारण छूट गए थे. इनमें सभी को पास कर दिया जाएगा पेपर नहीं हुए उनके आगे अब पास लिखा जाएगा.

भोपाल. माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल 10वीं के बचे हुए पेपरों की परीक्षा नहीं कराएगा. दसवीं के जो पेपर पहले हुए थे उन्हीं के आधार पर रिजल्ट बनाया जाएगा. खास बात यह है कि 10वीं के जो पेपर नहीं हुए हैं उनमें सभी को पास किया जाएगा. वहीं 12वीं शिक्षा मंडल ने 12वीं के बचे पेपरों की परीक्षा 8 जून से 16 जून के बीच होगी.

दसवीं के स्थगित पेपर अब नहीं होंगे पेपर (नहीं होंगे 10वीं कक्षा के पेपर)
दसवीं के स्थगित पेपर अब नहीं लिए जाएंगे 21 मार्च से दसवीं के स्थगित पेपर को लेकर फैसला लिया गया है कि अब स्थगित पेपर नहीं लिए जाएंगे. जो पेपर बाकी रह गए हैं उनकी परीक्षाएं अब आयोजित नहीं की जाएंगी. दसवीं के जो पेपर हो चुके हैं उन्हीं पेपर की परफॉर्मेंस यानी नंबर के आधार पर बाकी के पेपर में नंबर दिए जाएंगे और रिजल्ट उनके नंबर के आधार पर तैयार किया जाएगा, जो पेपर नहीं हो सके हैं उनके आगे पास लिखा जाएगा

8 जून से 16 जून के बीच होंगी 12वी की परीक्षाएं
12वीं की परीक्षाओं को लेकर तारीखों का ऐलान हो गया है. स्थगित पेपर 8 जून से 16 जून होंगे. स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव से चर्चा करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तारीखों की घोषणा की है. लंबे समय से एमपी बोर्ड के 12वीं के स्टूडेंट स्थगित पेपर को लेकर तारीखों की घोषणा का इंतजार कर रहे थे.

10वीं और 12वीं में 20 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी
एमपी बोर्ड में दसवीं और बारहवीं में 20 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. बोर्ड एग्जाम में 3542 सेंटर बनाए गए थे. अब सोशल डिस्टेंसिंग के साथ परीक्षा कराने पर परीक्षा केंद्रों की संख्या दो गुनी करनी होगी. भिंड, मुरैना, श्योपुर, रीवा सहित 9से 10जिलों में विशेष सतर्कता रखनी पड़ेगी.

10वी-12वी में इन मुख्य विषयों की होनी है परीक्षा
10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 02 और 03 मार्च से शुरू हुई थी. 19 मार्च तक पेपर हो सके थे. 21 मार्च से लॉकडाउन के बाद से जो पेपर स्थगित हैं उनकी परीक्षा होनी है. इनमें बायोलॉजी, हायर मैथमेटिक्स, केमिस्ट्री, अर्थशास्त्र भूगोल, राजनीति, शास्त्र, बुक कीपिंग एवं अकाउंटेंसी, व्यवसायिक अर्थशास्त्र (यानी बिजनेस इकोनॉमिक्स) क्रॉप प्रोडक्शन एंड हॉर्टिकल्चर एनिमल हसबेंडरी मिल्क एंड पोल्ट्री फार्मिंग एंड फिशरीज, भारतीय कला का इतिहास, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य, विज्ञान के तत्व और वोकेशनल कोर्सेज के प्रथम द्वितीय और तृतीय प्रश्न पत्र .10वीं में हिंदी,अंग्रेजी संस्कृत,उर्दू, द्वितीय एवं तृतीय भाषा हिंदी, वहीं मूक बधिर और दिव्यांग छात्रों के लिए भी 10वीं और 12वीं में इन्हीं विषयों की परीक्षा होनी है.

सीएम ने यह भी कहा- 25 मार्च से लॉकडाउन शुरू होने से लॉकडाउन खत्म होने तक कोई भी निजी विद्यालय विद्यार्थियों से केवल ट्यूशन फीस ले सकेगा, इसके अतिरिक्त कोई भी अन्य फीस नहीं ली जाएगी। जो स्कूल पहली किस्त में अभिभावकों से पूरी फीस ले चुके हैं उसे अगली किस्तों में समायोजित कर कम किया जाएगा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related