Homeमध्य प्रदेशMP Board 10th Result 2020: पहले आएगा मध्य प्रदेश 10वीं बोर्ड का...

MP Board 10th Result 2020: पहले आएगा मध्य प्रदेश 10वीं बोर्ड का रिजल्ट

Date:

माध्यमिक शिक्षा मंडल के डायरेक्टर के मुताबिक 10वीं का रिजल्ट (MP Board Result 2020) जुलाई के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे. इसके अलावा उन्होंने बताया कि 10वीं का रिजल्ट (MP Board Result 2020) जितने पेपर हो चुके हैं उसी के आधार पर जारी किया जाएगा.

MP Board 10th Result 2020: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की तरफ से 10वीं परीक्षा का रिजल्ट (MP Board Result 2020) 10 जुलाई तक किसी भी समय जारी किया जा सकता है. क्योंकि बोर्ड की तरफ से रिजल्ट तैयार कर लिया गया है. मध्य प्रदेश 10वीं 2020 रिजल्ट (MP Board Result 2020) जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर चेक कर सकेंगे. रिजल्ट (MP Board Result 2020) चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी.

माध्यमिक शिक्षा मंडल के डायरेक्टर के मुताबिक 10वीं का रिजल्ट (MP Board Result 2020) जुलाई के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे. इसके अलावा उन्होंने बताया कि 10वीं का रिजल्ट (MP Board Result 2020) जितने पेपर हो चुके हैं उसी के आधार पर जारी किया जाएगा. वहीं जिन विषयों का एग्जाम नहीं हुआ है उनमें किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जाएगा. 

आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन की चलते 10वीं के कुछ विषयों की परीक्षाएं नहीं आयोजित की जा सकी थी. इन विषयों में सभी छात्रों को पास किया जाएगा. इस बार मध्य प्रदेश 10वीं की परीक्षा में कुल 15 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे. 

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट ऐसे करें चेक: MP Board Class 10th Results How Check 
1- मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र सबसे पहले बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं.
2- बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
3- अपना पर्सनल डिटेल्स दर्ज कर इंटर करें.
4- मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट आपके सामने होगा. 
5-मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related