Homeमध्य प्रदेशMP: जबलपुर संभाग के नरसिंहपुर में तिरंगा अभियान में बड़ी लापरवाही, 3...

MP: जबलपुर संभाग के नरसिंहपुर में तिरंगा अभियान में बड़ी लापरवाही, 3 कर्मचारियों पर देशद्रोह का मामला के लिए नोटिस; होगी सेवा समाप्त

MP: Big negligence in tricolor campaign in Narsinghpur of Jabalpur division, notice for sedition case on 3 employees; service will be terminated

Date:

जबलपुर: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) सहित पूरे देश में आजादी के अमृतमहोत्सव में तिरंगा अभियान बहुत ही जोर शोर से चल रहा था, इसी बीच तिरंगा अभियान में लापरवाही की वजह से मध्यप्रदेश के जबलपुर संभाग के नरसिंहपुर जिले में 3 कर्मचारियों को घर-घर तिरंगा (Ghar Ghar Tiranga) में लापरवाही बरतने पर देशद्रोह की FIR का नोटिस भेज दिया गया है।

हर घर तिरंगा अभियान में लापरवाही बरतने वाले तीनो कर्मचारियों को भेजे गए नोटिस का जवाब यदि संतोषजनक प्राप्त नहीं हुआ तो उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। 

नरसिंहपुर जिले की साईखेड़ा नगर परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी श्री अनुराग चौकसे, विकास एवं आशीष चौकसे के नाम हर घर तिरंगा अभियान में लापरवाही के लिए नोटिस जारी किया है.

अधिकारी द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि अनुराग एवं आशीष की ड्यूटी वार्ड क्रमांक 1 से वार्ड क्रमांक 3 तक घर-घर तिरंगा बांटने के लिए लगाई गई थी, और उन्हें यह 10 अगस्त 2022 तक पूरा करना था। इसके बाद उन्होंने बताया कि दिनांक 13 अगस्त को उन्होंने तीनों वार्डों का दौरा किया जहां पर तिरंगा दिखाई नहीं दिया। 

इसके आगे सीएमओ द्वारा नोटिस में यह भी बताया गया कि कर्मचारियों ने जानबूझकर लापरवाही की और कर्तव्य से अनुपस्थित रहे, और यह कृत्य देशद्रोह के अंतर्गत प्रतीत होता है, अतः क्यों ना देशद्रोही का मामला दर्ज करवा कर सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाए।

इससे पहले विकास को भी इसी प्रकार का नोटिस दिया गया था, विकास की ड्यूटी जिला प्रशासन द्वारा निकाली जाने वाली रैली में नगर परिषद की ओर से तिरंगा रथ लेकर जाने के लिए लगाई गई थी, लेकिन ना तो विकास स्वयं रैली में शामिल हुए और ना ही उन्होंने किसी दूसरे कर्मचारी को नगर परिषद का तिरंगा रथ की चाबी दी। 

MP: जबलपुर संभाग के नरसिंहपुर में तिरंगा अभियान में बड़ी लापरवाही, 3 कर्मचारियों पर देशद्रोह का मामला के लिए नोटिस; होगी सेवा समाप्त

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related