Homeमध्य प्रदेशMorena: अस्पताल से नहीं मिली एंबुलेंस, 95 साल की मां को 70...

Morena: अस्पताल से नहीं मिली एंबुलेंस, 95 साल की मां को 70 साल के राधे कंधे पर लेकर 4 किलोमीटर तक चले

राधे ने बताया कि अस्पताल से उन्हें एम्बुलेंस नहीं मिली इसलिए वह दोपहर की तेज धूप में वीरान सड़क पर अपनी मां को कंधे पर बिठाकर 4 किलोमीटर पैदल चले. फिर एसडीएम को बात पता चली तो उन्होंने अपनी गाड़ी से दोनों को उनके घर तक पहुंचवाया.

Date:

मुरैना (Morena News): मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है. यहां 70 साल के राधे को अपनी 95 साल की मां को कंधे पर ही लेकर 4 किलोमीटर तक जाने के लिए मजबूर होना पड़ा. राधे ने बताया कि अस्पताल से उन्हें एम्बुलेंस नहीं मिली इसलिए वह दोपहर की तेज धूप में वीरान सड़क पर अपनी मां को कंधे पर बिठाकर 4 किलोमीटर पैदल चले. फिर एसडीएम को बात पता चली तो उन्होंने अपनी गाड़ी से दोनों को उनके घर तक पहुंचवाया.

जिला अस्पताल से नहीं मिली एंबुलेंस
राधे की 95 वर्षीय मां गिर गई थीं. इससे उनको गंभीर चोट लग गई थी. राधे अपनी मां को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे. राधे की बुजुर्ग मां को 12 टांके लगे. जब उनको घर ले जाने की बारी आई तो राधे को एंबुलेंस नहीं मिली. अस्पताल के एंबुलेंस वाले ने राधे की मां को यह कहकर ले जाने से मना कर दिया कि ये मरीज को लाने के लिए है, घर छोड़ने के लिए नहीं. लॉकडाउन के कारण जब राधे को कोई साधन नहीं मिला तो वह श्रवण कुमार की तरह अपनी मां को कंधे पर बिठाकर पैदल ही अपने घर की ओर निकल पड़े.

एसडीएम ने अपनी गाड़ी से पहुंचवाया
राधे को अपनी मां को कंधे पर ढोता देख कुछ मीडियाकर्मियों ने इसकी शिकायत जिला अस्पताल के अधिकारियों से की. लेकिन वहां से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला. इसके बाद बात एसडीएम साहब तक पहुंची तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया. एसडीएम ने खुद अपनी गाड़ी भेजकर राधे और उनकी मां को घर तक पहुंचवाया. इस पूरे मामले पर जिला कलेक्टर प्रियंका दास ने जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related