Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश के नए राज्यपाल बने मंगूभाई छगनभाई पटेल

मध्य प्रदेश के नए राज्यपाल बने मंगूभाई छगनभाई पटेल

Date:

मध्य प्रदेश के नए राज्यपाल बने मंगूभाई छगनभाई पटेल: भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) ने मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के लिए नए राज्यपाल (New Governor of Madhya Pradesh) की नियुक्ति के आदेश दिए हैं। अब मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नए राज्यपाल (Governor of Madhya Pradesh) का नाम मंगूभाई छगनभाई पटेल (Mangubhai ChhaganBhai Patel) है।

MP NEW Governor Mangubhai ChhaganBhai Patel

मंगूभाई छगनभाई पटेल होंगे मध्यप्रदेश के 23वें राज्यपाल | श्री मंगूभाई छगनभाई पटेल (Mangubhai ChhaganBhai Patel) गुजरात के रहने वाले हैं. श्री मंगूभाई छगनभाई पटेल (Mangubhai ChhaganBhai Patel) का जन्म 1 जून 1944 को हुआ था। श्री मंगूभाई छगनभाई पटेल की शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास है। श्री मंगूभाई छगनभाई पटेल के राजनीतिक जीवन की शुरुआत नवसारी नगर पालिका के सदस्य के रूप में हुई थी। 

श्री मंगूभाई छगनभाई पटेल लगातार छह बार विधायक चुने गए। श्री मंगूभाई छगनभाई पटेल 1990 से 1995, 1995 से 1997, 1998 से 2002, 2002 से 2007, 2002 से 2012 और 2012 से 2017 तक विधायक चुने गए। केशुभाई सरकार के दौरान मंगूभाई पटेल 1998 से 2002 तक राज्य मंत्री भी रहे। 2002 से 2012 तक नरेंद्र मोदी सरकार में वन और पर्यावरण मंत्री रहे। 

2013 में गुजरात विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाया गया। 2016 में जब रूपाणी मुख्यमंत्री बने तब उन्हें कैबिनेट से हटा दिया गया था। 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट भी नहीं दिया गया था। श्री मंगूभाई छगनभाई पटेल, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के करीबी नेता माने जाते हैं। 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related