Homeमध्य प्रदेशMP के Betul में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक-कार की टक्कर, रेलवे के...

MP के Betul में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक-कार की टक्कर, रेलवे के इंजीनियर सहित चार की मौत

Major road accident in MP's Betul: truck-car collision, four killed including railway engineer

Date:

Betul Accident News: बैतूल–नागपुर राष्‍ट्रीय राजमार्ग (Betul-Nagpur National Highway) पर ग्राम भिलाई (Bhilai) के पास यह दर्नाक सड़क हादसा हुआ, यहाँ एक ट्रक में पीछे तेज रफ़्तार से आ रही कार के टकराने से यह दर्नाक हादसा हुआ।

कार की रफ़्तार तेज होने की वजह से टक्‍कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर कार के परखच्‍चे उड़ गए और कार में स्वर चार लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी, मृतकों में रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर, रेलकर्मी सहित दो महिलाएं शामिल हैं।

समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार 23 दिसंबर रात करीब 12 बजे कालाआखर में पदस्थ रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (Senior Section Engineer) संजीव कांत भगत (Sanjeev Kant Bhagat) निवासी झारखंड, रेलकर्मी राजकुमार सिसोदिया (Rajkumar Sisodia) निवासी भौरा और दो महिलाएं कार से नागपुर की ओर से बैतूल (Nagput to Betul) आ रहे थे।

बैतूल–नागपुर राष्‍ट्रीय राजमार्ग (Betul-Nagpur National Highway) नेशनल हाईवे 47 पर ग्राम भिलाई के पास में स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप (Reliance Petrol Pump) के सामने तेज रफ़्तार कार आगे जा रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। जैसे ही मदुर्घटना की सुचना पुलिस और को मिली वैसे ही मौके पर पुलिस और एंबुलेंस पायलट सतीश गाठे, दिलीप मालवीय ,नितेश हिंगवे सहित आरक्षक मेजर सिंह मर्सकोले ,नगर सैनिक शशि पवार ने कार में फंसे चालक और दोनों महिला सहित पुरुष को बाहर निकाला।

जिसमें दोनों महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई थी। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार करने के बाद नागपुर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां चालक की भी उपचार के दौरान मौत हो गई।

108 एंबुलेंस के ईएमटी महेश झलिए ने बताया कि शुक्रवार रात 12 बजे ग्राम भिलाई के सीमा में स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने दूसरी लेन के किनारे स्थित ढाबे के पास बैतूल की ओर से आ रही कार ट्रक में जा घुसी। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार में सवार दो महिलाओं और एक पुरुष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने दो मृतकों की पहचान कर ली है, महिला की शिनाख्त अभी नही हुई है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related