Homeमध्य प्रदेशउज्जैन में बड़ा हादसा: पुलिया पार करते समय ट्रैक्टर सहित दो लोग...

उज्जैन में बड़ा हादसा: पुलिया पार करते समय ट्रैक्टर सहित दो लोग गंभीर नदी में गिरे

Major accident in Ujjain: Two people including tractor fell in Gambhir river while crossing the culvert

Date:

उज्जैन। शहर से 35 किलोमीटर दूर उन्हेल-करनावद मार्ग में गंभीर नदी की पुलिया पर पानी के तेज बहाव में एक ट्रैक्टर बह गया। इस दौरान ट्रैक्टर पर चालक के साथ एक अन्य व्यक्ति भी सवार था।

पुलिया पर तेज बहाव होने के बावजूद उन्होंने ट्रैक्टर निकालने की कोशिश की और दोनों ट्रैक्टर समेत गंभीर नदी में गिर गए। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति जैसे-तैसे तैरकर बाहर आ गया, लेकिन दूसरे का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की, लेकिन अंधेरा होना के कारण रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा।

उन्हेल थाना पुलिस को दोपहर में सूचना मिली थी कि उन्हेल करनावद मार्ग पर स्थित गंभीर नदी की पुलिया पर एक ट्रैक्टर पुलिया से निकलने के दौरान तेज बहाव में बह गया है।

सूचना के बाद पुलिस के साथ ही रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची और रैस्क्यू शुरू किया। उन्हेल थाना प्रभारी डीआर जोगावत ने बताया कि ट्रैक्टर सवार नानूराम निवासी ग्राम पिपलिया सारंग को लोगों ने नदी से निकाल लिया था। शंकरलाल आंजना का पता नहीं चला है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि उज्जैन से होमगार्ड के रेस्क्यू दल को भी बुलाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया पर तेज बहाव के कारण चौकीदार और लोगों ने ट्रैक्टर लेकर पुलिया पार करने से इन्कार किया था, मगर दोनों ने उनकी बात नहीं मानी।

बताया जा रहा है कि दोनों नशे में भी थे। रविवार को भी गंभीर डैम उज्जैन से पानी छोड़ने पर रपट पर पानी आ गया था। तेज बहाव के कारण ट्रैक्टर समेत दोनों लोग गंभीर नदी में जा गिरे। एक व्यक्ति को बचा लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related