Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश में अब रात्रि 10 बजे से रहेगा कर्फ्यू , इतने...

मध्य प्रदेश में अब रात्रि 10 बजे से रहेगा कर्फ्यू , इतने समय तक खुलेंगी शराब दुकानें

Date:

भोपाल: कोरोना संक्रमण के कारण मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लॉकडाउन लागू किया गया था. राजधानी भोपाल में 24 जुलाई से 4 अगस्त तक संपूर्ण लॉकडाउन किया गया था. जो आज से खुल गया है. अनलॉक-3 के साथ प्रदेश में अब कई तरह की छूट दी जा रही है.

केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक-3 गाइडलाइन के तहत अब शराब की दुकानें रात 10:00 बजे तक खुली रहेंगी. वाणिज्य कर विभाग ने नई समय सारणी के साथ दुकानें खोलने और बंद करने के वक्त का आदेश जारी किया है. वहीं रात 10:00 बजे के बाद सुबह 5:00 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लगा रहेगा.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक-3 में जिम और योग सेंटर खोलने की भी अनुमति दे दी है. हालांकि कंटेनमेंट जोन में दुकानें अब भी बंद रहेंगी.

आपको बता दें कि 24 जुलाई से 4 अगस्त तक के लॉकडाउन में केवल जरूरी सुविधाएं जैसे पेट्रोल, गैस, फल-सब्जी, दूध और मेडिकल स्टोर आदि खोलने की छूट दी गई थी. जबकि कपड़ा, सराफा किराना समेत बाजार पूरी तरह बंद रखा गया था. अब अनलॉक-3 के साथ प्रदेश की रौनक भी लौटेगी.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...