Homeमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: नगरीय निकाय के वार्डों में हर घर पर तिरंगा फहराने के...

मध्यप्रदेश: नगरीय निकाय के वार्डों में हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए जन-जागरण करें : सीएम शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नगरीय निकाय के जन-प्रतिनिधियों को किया संबोधित

Date:

भोपाल: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान (CM SHIVRAJ SINGH CHOUHAN) ने कहा है कि प्रदेश में नगरीय निकायों (Nagreey Nikay) के सभी वार्डों में हर घर पर तिरंगा (HAR GHAR TIRANGA) फहराने जन-जागरण लाने कोई कमी नहीं छोड़ें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर नगरीय निकायों के जन-प्रतिनिधियों को हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में वीडियो कान्फ्रेंसिंग से संबोधित कर रहे थे। इसमें महापौर, नगर निगम, नगरपालिका, नगर पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य जन-प्रतिनिधि शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भोपाल में आज “हर घर तिरंगा” अभियान में वोट क्लब पर कार्यक्रम में जबरदस्त उत्साह था। बारिश के बावजूद भी बच्चों और लोगों में उत्साह भरा हुआ था। इसी तरह आप भी नवाचारों से हर घर तिरंगा फहराने के लिए जनजागरण करें।

तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है, जो भारत की पहचान और मान-सम्मान है। यह वीर शहीदों और क्रांतिकारियों की याद दिलाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा। स्वतंत्रता दिवस देश-भक्ति की भावना का प्रकाशोत्सव है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अभी तक हम चिन्हित स्थानों पर तिरंगा फहराते थे। इस बार हर घर पर तिरंगा फहरायेंगे। अपने वार्ड के हर घर पर तिरंगा फहरे, इसके लिए जनजागरण और वातावरण का निर्माण करें। अपने वार्ड, शहर में जनजागरण के कार्यक्रम करें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मानव श्रंखला बनाकर जन-जागरण करें और प्रभात फेरी प्रतिदिन निकालें। तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें कि मैं तिरंगा फहरा रहा हूँ आप भी फहराएं। जनमानस में राष्ट्र ध्वज के प्रति सम्मान और देश प्रेम की भावना जागृत करना है। अलग-अलग वर्गों के लोगों से सम्पर्क करें और हर घर तिरंगा फहराने का संकल्प करायें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पूरे प्रदेश में 40 हजार केंद्र पर राष्ट्र ध्वज वितरण की व्यवस्था है। अपने पसीने की कमाई से राष्ट्रध्वज खरीद कर लगाएँ। आकलन किया गया है कि प्रदेश में एक करोड़ 50 लाख राष्ट्रध्वज फहराये जाएंगे। शहर के प्रमुख स्थानों और वार्ड में फ्लेक्स लगाकर अपील करें।

तिरंगा झंडा फहराने का अभियान 13 से 15 अगस्त तक चलेगा। वाहन और एलईडी से भी प्रचार-प्रसार करें। इनोवेटिव कार्यक्रम जरूर सोचें। शान से तिरंगा फहराने के अभियान में लग जायें।

अभियान के समापन के बाद राष्ट्रध्वज सम्मान के साथ उतार कर रखे जाने के लिए भी समझाइश दें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैं विकास और जनकल्याण के कार्य में हमेशा कदम से कदम मिलाकर चलूँगा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related