Homeमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: छतरपुर पुलिस के मालखाने से कट्टा-कारतूस चुराने वाले तीन आरोपित समेत...

मध्यप्रदेश: छतरपुर पुलिस के मालखाने से कट्टा-कारतूस चुराने वाले तीन आरोपित समेत आठ गिरफ्तार

Madhya Pradesh: Eight arrested including three accused who stole pistols and cartridges from the warehouse of Chhatarpur police

Date:

छतरपुर । लवकुशनगर के पुराने थाना भवन से जप्तशुदा कट्टे-कारतूस चुराने वाले आरोपितों की धरपकड़ जारी है। इस मामले में पुलिस ने कट्टा चुराने वाले तीन आरोपितों के अलावा चोरी के कट्टे खरीदने वाले पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

यानी कुल आठ आरोपित पकड़े गए हैं। इस मामले से जुड़े अन्य आरोपितों की तलाश अभी जारी है।

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2021 में लवकुशनगर न्यायालय के नाजिर जीतेन्द्र वस्वा पट्टनकर ने रिपोर्ट लिखाते हुए बताया था कि विभिन्न अपराधों में जप्तशुदा 175 कट्टे और कारतूस पुराना थाना भवन के मालखाने में रखे थे जो कि चोरी हो गए हैं।

जीतेन्द्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरु कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मुखबिर से सूचना मिली कि कट्टे और कारतूस पुष्पेन्द्र उर्फ मामा तिवारी, वेदप्रकाश उर्फ विद्दू तिवारी, बिल्ला उर्फ देवेन्द्र यादव निवासी लवकुशनगर द्वारा चोरी किए गए हैं।

पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपित पुष्पेन्द्र तिवारी के पास से दो कट्टा-कारतूस और वेदप्रकाश तिवारी के पास से दो कट्टा कारतूस जप्त किए गए। चूंकि आरोपितों ने कट्टे कारतूस चोरी कर उनका विक्रय कर दिया था इसलिए पुलिस ने कट्टे खरीदने वालों को भी दबोचना शुरु किया।

कट्टे खरीदने वाले राकेश उर्फ राजकुमार तिवारी और भारत दिवेदी निवासी लवकुशनगर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक-एक कट्टा और कारतूस मिला है जिसे जब्त कर लिया गया है।

इसी मामले में बीते रोज शुधांषु सोनी, पुष्पेन्द्र उर्फ कल्ला चौरसिया और शिवाकर उर्फ बद्दे बरानिया को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुधांषु और पुष्पेन्द्र के पास से एक-एक कट्टा, कारतूस मिला है जबकि शिवाकर के पास 3 कट्टे और 3 कारतूस मिले हैं। मामले के अन्य आरोपितों की तलाश अभी जारी है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related