Friday, April 19, 2024
Homeमध्य प्रदेशMP कोरोना के बीच घरेलू महिलाओं के लिए CM शिवराज की ख़ास...

MP कोरोना के बीच घरेलू महिलाओं के लिए CM शिवराज की ख़ास योजना, घर बैठे 2200 रुपए रोजाना तक कमाइए / JOB FOR WOMEN IN MP

सबसे पहले समझिये जीवन शक्ति योजना के बारे में

भोपाल : कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रदेश के नागरिकों को अधिकाधिक संख्‍या एवं कम कीमत में मास्‍क उपलब्‍ध कराने साथ ही, प्रदेश के शहरी क्षेत्रों की महिला उद्यमियों के रोजगार के अवसरों में वृद्धि करने के उद्देश्‍य से जीवन शक्ति योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत शहरी क्षेत्रों की महिला उद्यमी इस पोर्टल पर अपना पंजीयन कर मास्‍क निर्माण का कार्य प्रारंभ कर सकती हैं। महिलाओं द्वारा निर्मित मास्‍क मध्‍य प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित दर पर जिले स्‍तर पर क्रय किया जाएगा। क्रय सामग्री के विक्रय हेतु जिले स्‍तर पर आवश्‍यक कार्यवाही की जाएगी।

कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए अतिरिक्त उपाय के रूप में कपडे के फेस मास्क के उपयोग को सार्वजनिक उपयोग के लिए अनुशंसित किया गया है। इसका प्रसार मुख्य रूप से श्‍वास की बूंदों के माध्यम से होता है जो कि एक संक्रमित व्यक्ति के द्वारा हवा के माध्यम से फैलता है। फेस मास्क का उपयोग करके इससे बचा जा सकता है।

भोपाल | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की महिलाओं को मास्क बनाने की मंजूरी दे दी है। शिवराज ने शनिवार को जीवन शक्ति योजना लांच की। इस योजना के तहत जो महिलाएं मास्क बनाएंगी और उन्हें सरकारी व्यवस्था के अनुसार तय जगह पर जमा करेंगी . ये मास्क कोरोना वायरस की रोकथाम में अत्यन्त प्रभावशाली रहेंगे।

जीवन शक्ति योजना में कसी तरह की महिलाये होंगी पात्र जानिये

जीवन शक्ति योजना के अन्तर्गत समस्त शहरी महिलाएं पात्र हैं। इस योजना में ऐसी संस्थाएं जिन्हें एग्रीगेटर कहा जाएगा, जो विभिन्न माध्यमों से मास्क की मांग का संग्रहण करती है वे भी पात्र होगी। इन संस्थाओं का पंजीयन पृथक से किया जाएगा। अन्य संस्थान भी अपनी आवश्यकता के मास्क इस योजना के माध्यम से शहरी पंजीकृत महिलाओं से बनवा सकते हैं।

जीवन शक्ति योजना पंजीयन विवरण

  • शहरी क्षेत्रों की महिला उद्यमियों द्वारा अपने आधार नं. अथवा मोबाइल नं. द्वारा पोर्टल पर पंजीयन किया जायेगा।
  • पंजीयन की प्रक्रिया में बैंक खाता का विवरण दर्ज किया जाना अनिवार्य है।
  • पंजीयन के समय मास्‍क तैयार करने की मासिक क्षमता की प्रविष्टि की जाएगी।
  • पंजीयन पूर्ण होने के पश्‍चात पंजीकृत मोबाइल पर पंजीयन क्रं , पोर्टल का यूजर आई डी तथा पासवर्ड प्राप्‍त होगा।
  • पंजीयन में कठिनाई आने पर हेल्‍पलाइन दूरभाष क्रं 0755 – 2700800 पर प्रात: 9 से सायं 6 बजे के बीच संपर्क किया जा सकता है।

जीवन शक्ति योजना पंजीयन की प्रक्रिया

इच्छुक महिलाएं अपना पंजीयन बेवसाइट http://maskupmp.mp.gov.in/ पर स्वयं कर सकती है। इसके अलावा महिलायें फोन नम्बर 0755-2700800 पर फोन करके भी अपना पंजीयन करा सकती है। पंजीयन कराने के लिए स्वयं के नाम का बैंक खाता क्रमांक एवं आधार क्रमांक अनिवार्य है। पंजीयन के बाद प्रत्येक हितग्राही को समस्त जानकारी केवल उसके पंजीकृत मोबाइल पर ही भेजी जाएगी। इसके अतिरिक्त, हितग्राही समस्त जानकारियाँ पोर्टल पर अपने खाते में भी देख सकेगे।

मास्क आदेश का प्रदाय

प्रत्येक महिला को आवश्यक संख्या में मास्क बनाने का आदेश पोर्टल से दिया जाएगा। स्वीकृतकर्ता अधिकारी द्वारा क्रय आदेश को पोर्टल पर स्वीकृत करते ही आदेश संबंधित महिला के पंजीकृत मोबाइल पर SMS के माध्यम से प्राप्त होगा। इस SMS में एक लिंक भी होगा, जिस पर क्लिक करने पर हितग्राही इस क्रय आदेश की प्रति देख सकेंगे। इसके अतिरिक्त, किसी भी एमपी ऑनलाइन, लोक सेवा केन्द्र अथवा कामन सर्विस केन्द्र से भी इसकी प्रति प्राप्त कर सकेंगे। SMS से प्राप्त आदेश पर महिला हितग्राही अपना निर्माण कार्य प्रारंभ कर सकती हैं। उसको अन्य किसी प्रकार के अन्य आदेश की आवश्यकता नहीं होगी।

मास्क की संरचना | जीवन शक्ति योजना

मास्क का आकार 8’ҳ4′ का होना चाहिए। मास्क शत-प्रतिशत सूती वस्त्र का होना चाहिए। मास्क थ्री फोल्ड डबल लेयर होना चाहिए। मास्क निर्माण की प्रक्रिया भारत सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार द्वारा जारी मेन्यूअल दिनांक 30.03.2020 के अनुसार होगी। मास्क का निर्माण हितग्राही अपनी सुविधा के स्थल पर कर सकेंगे।

मास्क को प्रदान करने की प्रक्रिया | जीवन शक्ति योजना

इस व्यवस्था के संचालन के लिये जिला कलेक्टर प्रत्येक नगरीय निकाय स्तर पर निर्मित मास्क प्राप्त करने के लिये अधिकारी नियुक्त करेंगे। आवश्यकतानुसार प्रति नगरीय निकाय एक से अधिक अधिकारी भी नामित किये जा सकते हैं। मास्क निर्माण होने पर हितग्राही अपने निर्मित मास्क जिला कलेक्टर द्वारा नामित अपने नगरीय निकाय के अधिकारी को प्रदान करेंगे।

मास्क प्राप्ति की स्वीकृति संबंधित अधिकारी द्वारा अनिवार्यत: पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। यह स्वीकृति पोर्टल से भी प्रिंट की जा सकती है। नामित अधिकारी द्वारा मास्क की प्राप्ति दर्ज करते ही 11 रुपये प्रति मास्क की दर से राशि हितग्राही के पंजीकृत खाते में हस्तातरित हो जाएगी। इस संबंध में एसएमएस हितग्राही के मोबाइल पर भी भेजा जाएगा।

Web Title : jeevan shakti yojana CM Shivraj’s special scheme for domestic women among MP Corona, earn up to Rs 2200 daily from home / JOB FOR WOMEN IN MP jeevan shakti yojana

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma is an Indian Journalist and Media personality. He is the Director of the Khabar Arena Media & Network Private Limited , an Indian media conglomerate, and founded Khabar Satta News Website in 2017.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News