Homeमध्य प्रदेशजबलपुर: लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का रिश्वतखोर सीईओ,...

जबलपुर: लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का रिश्वतखोर सीईओ, 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Date:

जबलपुर : एमपी लोकायुक्त पुलिस (MP Lokayukta Police) ने आज फिर एक बार रिश्वतखोर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ को रंगे हाथ 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ वीरेश कुमार जैन (Veeresh Kumar Jain) को जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने 20,000/- रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर लोकायुक्त पुलिस (Jabalpur Lokayukta Police) को मिली एक शिकायत में बताया गया था कि “प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति तलाड, मुकाम पोस्ट तलाड, तहसील मझौली जिला जबलपुर के निवर्तमान समिति प्रबंधक राधे लाल यादव को बैंक के प्रशासक द्वारा उनकी सेवा समाप्ति के खिलाफ जबलपुर उच्च न्यायालय ने स्थगन आदेश दिया है।

लेकिन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ वीरेश कुमार जैन (Veeresh Kumar Jain) द्वारा उन्हें अपनी कुर्सी पर बैठने (ज्वाइन करने के लिए परेशान) के लिए परेशान किया जा रहा है, उनके द्वारा जॉइनिंग कराकर चार्ज सौंपने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांगी जा रही है, लोकायुक्त की टीम को शिकायत मिलने पर लोकायुक्त ने शिकायत के आधार पर जाँच शुरू की जिसमे शिकायत सही पाई गयी फिर लोकायुक्त टीम ने सीईओ को ट्रैप करने की प्लानिंग की।

जबलपुर जिले के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ वीरेश कुमार जैन (Veeresh Kumar Jain) को जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने 20,000/- रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है

लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत की राशि भेजकर किया ट्रैप

26 दिसंबर को पूरी प्लानिंग के साथ सीईओ को ट्रैप करने के लिए लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने आवेदक समिति प्रबंधक राधे लाल यादव (Radhelal Yadav) को मांगी गयी रिश्वत की राशि 20 हजार रुपये लेकर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीरेश कुमार जैन के पास उनके कार्यालय भेजा और लोकायुक्त की टीम को उसे ट्रैप करने में कामयाबी मिली.

Jabalpur: Bribery CEO of District Cooperative Central Bank arrested by Lokayukta, arrested for taking bribe of 20 thousand

राधे लाल यादव (Radhelal Yadav) ने जैसे ही रिश्वत की राशि 20 हजार रुपये जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जबलपुर के सीईओ वीरेश कुमार जैन (Veeresh Kumar Jain) को उनके दी, उसी समय पहले से तैयार बैठी लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related