Homeमध्य प्रदेशIndore Weather: इंदौर में रात भर में हुई 27 मि.मी. बारिश, सुबह...

Indore Weather: इंदौर में रात भर में हुई 27 मि.मी. बारिश, सुबह से छाए बादल

Indore Weather: In Indore, 27 mm happened overnight. rain, cloudy morning

Date:

इंदौर । शहर में सोमवार को दिन में शुरू हुई बारिश रात को लगातार जारी रही। इसका असर मंगलवार सुबह तक दिखाई दिया। रात भर में शहर में 27 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

मंगलवार सुबह से बादल छाए हैं। इसी बीच सुबह सात बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी का दौर ही दिखाई दिया। मौसम वैज्ञानिकों ने आज भी वर्षा होने की बात कही है।

मौसम विज्ञानी एचएस पांडे के मुताबिक वर्तमान में दक्षिणी पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ यहां पर 7.6 किलोमीटर तक ऊंचाई का चक्रवाती हवाओं घेरा भी बना हुआ है।

इसका झुकाव दक्षिण पश्चिमी दिशा की ओर है। इस वजह से इंदौर में सोमवार को दिनभर वर्षा होती रही है। मंगलवार को भी इसके प्रभाव से इंदौर में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। मंगलवार को दिनभर वर्षा का दौर जारी रहेगा।

जुलाई का कोटा पूरा

सोमवार को हुई वर्षा से इंदौर में जुलाई माह की औसत वर्षा 298 मिमी का कोटा तो पूरा हो गया। इस बार जून माह में औसत से कम वर्षा हुई है, ऐसे में जुलाई के बचे हुए दिनों में जून की वर्षा के बचे हुए कोटे की भरपाई होगी।

एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र पर सोमवार सुबह 8.30 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक 53 मिलीमीटर वर्षा हुई। इंदौर में इस मानसून सीजन में अब तक 434 मिमी वर्षा दर्ज हुई। रीगल स्थित मप्र पाल्युशन कंट्रोल बोर्ड के मौसम केंद्र पर अब तक 533 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related