Homeमध्य प्रदेशएमपी के भोपाल में सब इंस्पेक्टर ने पत्नी व मासूम बेटे को...

एमपी के भोपाल में सब इंस्पेक्टर ने पत्नी व मासूम बेटे को दी दर्दनाक मौत, फिर खुद ट्रेन से कटकर दी जान

Date:

भोपाल। भोपाल पुलिस मुख्यालय की स्पेशल ब्रांच में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर ने पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद ट्रेन से कटकर जान दे दी। एसआई का शव रेलवे ट्रैक तो पत्नी और बेटे के शव पर पर मिले। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन शुरुआती जांच में पुलिस इसे हत्या के बाद सुसाइड मान रही है। दंपती ने 2017 में लव मैरिज की थी। 17 मार्च को बेटे का बर्थडे था।

एसआई के साले का कहना है कि खुशहाल परिवार था। किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। किसी चौथे व्यक्ति का हाथ हो सकता है। सब इंस्पेक्टर सुरेश खागुड़ा (32) 2017 बैच के थे।

मूल रूप से आगर मालवा जिले के रहने वाले थे 5 साल से भोपाल में किराए से रह रहे थे। सुरेश का शव शुक्रवार रात पौने बारह बजे हबीबगंज रेलवे स्टेशन के आगे मिसरोद इलाके में रेलवे ट्रैक पर मिला था तब पहचान नहीं हो सकी। आज

सब इंस्पेक्टर की बाइक घटनास्थल के पास मिली। इससे पहचान हो सकी। इसके बाद मिसरोद पुलिस ने परिजन के बारे में पता किया लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। ऐसे में पुलिस सुरेश के घर के पास राजवैद्य कॉलोनी, कोलार पहुंची।

मकान पर बाहर से ताला लगा हुआ था, लेकिन घर के अंदर टीवी ऑन था। पुलिस ने आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में पुलिस दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में एंटर हुई अंदर सुरेश की पत्नी कृष्णा (28) और दो साल के बेटे इवान के खून से लथपथ शव पड़े थे।

हत्या के बाद सुसाइड केस पर पुलिस का मानना है कि इस तरह से बेरहमी से हत्या एक्सट्रा मैरिटल अफेयर में होती हैं, इसलिए पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। रात में ही एसआई ने पत्नी की हत्या की होगी।

इसके बाद उसने रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के आगे आकर सुसाइड कर ली होगी। कोलार सुरेश दामले का कहना है, शुरुआती जांच से हत्या और खुदकुशी मालूम हो रही है। महिला और बच्चे के गले को धारदार हथियार से काटा गया है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

हत्या अलग-अलग कमरों में की गई महिला की हत्या जमीन पर, जबकि बच्चे की हत्या बेड पर की गई। पास में ही मीट काटने वाला चाकू (बका) पड़ा हुआ था। पुलिस का मानना है कि इसी चाकू से हत्या की गई है। कृष्णा राजगढ़ की रहने वाली थी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related