Homeमध्य प्रदेशMP के बैतूल में मोबाइल बैटरी में ब्लास्ट से फटा बच्चे का...

MP के बैतूल में मोबाइल बैटरी में ब्लास्ट से फटा बच्चे का पेट, धमाके से बाहर आ गई आंतें

चौथी के छात्र को रास्ते में पड़ी मिली थी बैटरी धमाके से बाहर आ गई आंतें; सीमा विवाद में उलझी पुलिस

Date:

बैतूल । सड़क पर पड़ी मोबाइल बैटरी से खेलना चौथी के छात्र को बहुत भारी पड़ गया और इसके कारण उसकी जान पर बन आई।

बच्चे को ये बैटरी स्कूल जाते समय रास्ते में पड़ी मिली थी, जिसके बाद वो उसे उठा लाया और खेलने लगा। जमीन पर गिरते ही बैटरी में जोरदार ब्लास्ट हुआ और वो गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे का पेट फट गया और आंतें बाहर आ गईं। इसके अलावा आंख और हाथ-पैर में भी गंभीर चोट आई है। बच्चे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित गजपुर गांव की है। चौथी में पढऩे वाला राजा पिता बल्लू कुमरे शुक्रवार को दोस्तों के साथ स्कूल जा रहा था। रास्ते मे पड़ी मोबाइल बैटरी को बच्चे ने उठा लिया और खेलने लगा। खेल-खेल में बैटरी में अचानक से ब्लास्ट हो गया।

बैटरी के टुकड़े उछलकर बच्चे के पेट सहित हाथ-पैर में लगे। ब्लास्ट हुआ तो दूसरे बच्चे डरकर भाग निकले। सड़क पर पड़े लहूलुहान बच्चे को देख ग्रामीण दौड़े और बच्चे के परिवार को सूचना दी। वे उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए। बैटरी फटने से बच्चे के पेट और पैर में ज्यादा चोट आई है।

पेट फटा, आंतें निकल आईं बाहर

बच्चे का इलाज करने वाले जिला अस्पताल के सर्जिकल स्पेशलिस्ट डॉ. प्रदीप धाकड़ ने बताया कि विस्फोट में बच्चे के पेट से आंतें बाहर निकल आई थीं। जिसके बाद फटे पेट की सर्जरी कर आंतों को भीतर किया गया। उन्होंने बताया कि अगर खून ज्यादा बह जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी।

बारूद और कार्बन पार्टिकल मिले

डॉ. प्रदीप धाकड़ ने बताया कि विस्फोट जितना तेज था और उससे आई चोट और शरीर पर मिले निशान छर्रे जैसे लग रहे हैं। चोट के पास बारूद और कार्बन पार्टिकल जैसे तत्व भी मिले हैं, इसलिए उस मौके को देखा जाना चाहिए, जहां विस्फोट हुआ था।

थाना क्षेत्र के विवाद में उलझी पुलिस

इतना गंभीर मामला होने के बाद भी अब तक इसमें जांच शुरू नहीं हो सकी है। फिलहाल यह मामला दो थाना क्षेत्रों के बीच विवाद में उलझा हुआ है। चिचोली टीआई अजय सोनी ने बताया कि यह थाना क्षेत्र उनके इलाके में नहीं आता है, यह शाहपुर थाना क्षेत्र का गांव है। वहीं शाहपुर थाना प्रभारी एसएन मुकाती का कहना है कि यह गांव उनके इलाके में भी नहीं आता है। यही वजह है कि अभी इस विस्फोट को लेकर पुलिस की तरफ से पूरी जांच शुरू नहीं की गई है।

मुकाती के मुताबिक यह थाना क्षेत्र कोतवाली के तहत आ सकता है, क्योंकि गांव पाढर के आसपास स्थित है। कोतवाली टीआई अपाला सिंह ने बताया कि वे गांव को लेकर जानकारी जुटा रही हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni NH-44 Accident: लखनादौन के सिरमंगनी के पास खड़ी बस में ट्रक घुसा, देवेंद्र पटेल की मौत, 15 घायल

रिपोर्ट बालमुकुंद सिंह: सिवनी जिले के लखनादौन क्षेत्र में...