Homeमध्य प्रदेशGwalior में शहीद की विधवा पत्नी से सेना के सूबेदार दोस्त ने...

Gwalior में शहीद की विधवा पत्नी से सेना के सूबेदार दोस्त ने किया दुष्कर्म – MP NEWS

Date:

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर से दुष्कर्म की खबर सामने आई है और इस घिनोने कार्य में शहीद सेना के जवान के दोस्त ने ही शहीद के दोस्त का नाम सम्मने आया है. घटना के बाद आरोपी सूबेदार महिला को बदनाम और मासूम बेटी की हत्या करने की धमकी देकर लगातार ही शारीरिक शोषण करता रहा।

शहीद की विधवा ने परेशान होकर शहीद की पत्नी ने मुरार थाना में शिकायत की है। वहीँ पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर सेना को इस मामले में सूचना दी है।

जानकारी के अनुसार मुरार थाना क्षेत्र के गरम सड़क निवासी 32 वर्षीय महिला का पति सेना में जवान था और वर्ष 2013 में शहीद हो गया था। तभी से वह अपनी बेटी के साथ यहां रह रही है। पति की मौत के बाद महिला की मदद के लिए पति का दोस्त पास ही रहने वाला सूबेदार मनोज कुमार घर आता जाता रहता था।

सितम्बर 2020 में मनोज कुमार ने उन्हें दूसरा मकान दिलाने की बातचीत की । इसी सिलसिले में वह महिला के घर उस समय पहुंचा जब वह अकेली थी। जहां पर उसने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ गलत काम किया। वारदात के बाद आरोपी ने धमकी दी कि अगर शिकायत की या किसी को बताया तो वह उसे व उसकी बेटी को जान से खत्म कर देंगा।

बदनाम करने की धमकी देकर करने लगा ब्लैकमेल
पीड़ित महिला ने जानकारी देते हुए पुलिस को बताया कि एक बार दुष्कर्म करने के बाद आरोपी उसे लगातार बदनाम करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। कभी उसे घर बुलाता तो कभी खुद घर आकर दुष्कर्म करता। पुलिस ने इस मामले में सेना में आरोपी के विभाग से संबंधित अफसरों को जानकारी दे दी है। साथ ही उसे थाने पेश होने के लिए कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related