Homeमध्य प्रदेशMP के INDORE में कोरोना पॉजिटिव युवती से गैंगरेप: 3 दरिंदों ने...

MP के INDORE में कोरोना पॉजिटिव युवती से गैंगरेप: 3 दरिंदों ने चाकू की नौक पर किया दुष्कर्म; सामन और पैसे भी लूट लिए

Date:

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर से दरिंदगी भरी खबर आपको झकझोर देगी. एक ऐसी युवती जो कोरोना पॉजिटिव है उसके साथ 3 दरिंदों द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आया है। कोरोना संक्रमित युवती होम क्वारेंटाइन में थी बी उसके साथ यह दरिंदगी भरा काम हुआ.

यह घटना इंदौर के लसूड़िया थाना इलाके की पंचवटी कॉलोनी (Panchwati Colony) की है, पीड़ित युवती कुछ दिन पहले ही जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गयी थी, पॉजिटिव रिपोर्ट आनेके बाद से ही युवती घर में अकेली रह रही थी. युवती के अकेले होने की वजह से फायदा उठाकर गुरुवार रात 3 दरिन्दे युवती के गए।

पीड़ित युवती ने ASP राजेश रघुवंशी को बताया, ‘गुरुवार रात 2 बजे नींद खुली तो मुझे मेरे पलंग के पास 3 बदमाश खड़े दिखे, उन्होंने मुझे देखते ही चाकू, कटर और कैंची दिखाकर मुझसे पैसो मांगे . जिसके बाद मैंने उन्हें 50 हजार रुपए और रखे हुए दो मोबाइल दे दिए उसके बाद भी उन तीनो ने मेरे साथ दुष्कर्म किया. वो लोग मुझे जान से ना मार दे इस वजह से मैंने शोर नही किया और कोरोना वायरस से शरीर में कमजोरी की वजह से भी विरोध नहीं कर सकी।

सुबह 5 बजे तक घर के बाहर रहा एक आरोपी

पीड़ित ने शुक्रवार सुबह नजदीकी पुलिस थाने में फोन कर घटना की पूरी जानकारी दी थी, युवती ने पुलिस को यह भी बताया कि मेरे साथ दुष्कर्म के बाद भी उनमे से एक बदमाश घर के बाहर पहरा दे रहा था, शायद इसलिए की मैं (पीड़ित) पुलिस के पास ना जाऊ. सुबह 5 बजे तक वह घर के बाहर रहा और जैसे ही उजाला हुआ वह भाग गया.

2 आरोपी गिरफ्तार

IG हरिनारायण चारी मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि इलाके में लगे CCTV CAMERE की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई है, जिनमे से एक का नाम दीपक है और बाकी दो नाबालिग हैं अभी वो दोनों नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार क्र लिया गया हैं. दोनों नाबालिगों ने जुर्म भी कबूल कर लिया है

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक आरोपी नाले में छिपकर बैठा था, इन दोनों आरोपियों ने चोरी की कई घटनाओं में शामिल होने की बात भी कबूली है, हालाँकि अभी आरोपी दीपक अभी फरार है. वह पंचवटी के आसपास वाले इलाके में ही रहता है, जिससे महिला को अकेला देखकर साजिश रची थी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

SEONI में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के 17वें स्थापना दिवस पर हुआ CSC DIWAS का भव्य आयोजन

Seoni News: कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के 17वें स्थापना...